Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

महिला ने देखा चमत्कारी सपना, सुबह हुआ सच, ग्रामीणों ने कहा 'साक्षात देवी की कृपा हैं', जानिए पूरा मामला...

गिरिडीह गांवों के रहने वालों की माने तो गांव की बबीता देवी नाम की महिला को एक सपना आया था कि गांव में स्थित मंदिर में मौजूद नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है।

11:35 AM Sep 12, 2023 IST | Kajal Jha

गिरिडीह गांवों के रहने वालों की माने तो गांव की बबीता देवी नाम की महिला को एक सपना आया था कि गांव में स्थित मंदिर में मौजूद नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है।

गिरिडीह गांवों  के रहने वालों की माने तो गांव की बबीता देवी नाम की महिला को एक सपना आया था कि गांव में स्थित मंदिर में मौजूद नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है। जब महिला ने सुबह उठकर देखा तो ऐसा ही हो रहा था, इसके बाद ये बात आग की तरह इलाके में फैल गई।
Advertisement
 बबीता देवी को आया चमत्कारी सपना
हालांकि चमत्कार को सभी नमन करते हैं और बात अगर धर्म से जुड़ी हो तब तो मेला लग जाता है। कुछ ऐसा ही गिरिडीह नाम के एक गांव में भी हुआ। यहां नीम के एक पेड़ से दूध निकलने की ख़बर जैसे ही गांव में फैली, लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग इसे साक्षात देवी की कृपा मान रहे हैं तो वहीं महिलाएं इस पेड़ की पूजा-अर्चना में जुट गई हैं।
रात में देखा सपना, सुबह हुआ सच 
चमत्कार के चलते भक्तों द्वारा देवी गीत जाए जा रहे हैं। दरअसल, यह गिरिडीह के देवरी प्रखंड के खरीयोडीह गांव में तीन दिनों से एक मंदिर में स्थित नीम के पेड़ से दूध की धारा बहने की बात सामने आई है। गांवों के लोगों की मानें तो गांव की बबीता देवी को सपना आया था कि मंदिर में मौजूद नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है महिला ने सुबह उठकर देखा तो ऐसा ही हो रहा था।
मंदिर में होने लगी पूजा-अर्चना
गांवों में रहने वाला नकुल यादव ने बताया कि तीन दिनों से लगातार इस नीम के पेड़ से सफेद रंग का कुछ निकल रहा है। लोगों का मानना है कि यह दूध है। कई लोगों ने इसे चख कर भी देखा। उनका कहना है कि यह मीठा लग रहा है। तब से लोग वहां पूजा अर्चना कर रही हैं।
Advertisement
Next Article