Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लगभग पूरा हुआ पहली Bullet Train टर्मिनल का कार्य, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

10:55 AM Dec 08, 2023 IST | Yogita Tyagi
Ashwini Vaishnav

भारत में अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली देश की पहली Bullet Train का काम लगभग पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के साबरमती में मल्टी जंक्शन बनकर पूरी तरह कम्पलीट हो गया है। आणंद नडियाद में भी पहले स्टेशन का काम बस खत्म होने को है। Bullet Train का काम पूरा होते ही यात्रियों का सफर करना बहुत आसान हो जायेगा। इसी बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुलेट ट्रेन टर्मिनल का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अहमदाबाद में बने इस टर्मिनल को दिखाया गया है।

बुलेट ट्रैन की रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा

वीडियो को शेयर करने के साथ ही रेल मंत्री ने लिखा कि, भारत की पहली बुलेट ट्रेन का टर्मिनल! साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, अहमदाबाद।'

देश में बन चलने वाली यह पहली Bullet Train अहमदाबाद और मुंबई के बीच में दौड़ेगी। इस ट्रैन के लिए 508 लंबी पटरी बिछाये जाने का काम लगातार जारी है। बुलेट ट्रैन चलने के बाद 508 किलोमीटर की यह लंबी दुरी कुल दो घंटे सात मिनट में तय की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार बुलेट ट्रैन की रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा हो सकती है। रेल मंत्री द्वारा शेयर किये गए वीडियो में एक टर्मिनल दिखाया गया है जो आधुनिक वास्तुकला को भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ता दिख रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article