For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड में निवेश के अपार अवसर हैं, सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है : मुख्यमंत्री हेमन्त

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं और उनकी सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है।

10:42 AM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं और उनकी सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है।

झारखंड में निवेश के अपार अवसर हैं  सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है   मुख्यमंत्री हेमन्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं और उनकी सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है। झारखंड मंत्रालय में आज ब्रिटेन उच्चायोग के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और राज्य में संभावनाओं को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
Advertisement
सभी क्षेत्रों में अभी काफी काम किया जाना है
बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस एवं उनकी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। निवेशकों को राज्य सरकार पूरी मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक मोटर व्हीकल, स्वास्थ्य, खेल एवं सौर ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में निवेश और काम के लिए बेहतर नीति बनाई गई है।
आप सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
Advertisement
सोरेन ने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों में आप सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।’’ इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन सभी क्षेत्रों में अभी काफी काम किया जाना है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×