For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हर बात पर OK कहने की है आदत, तो क्या आपको मालूम है इसकी फुल फॉर्म के बारें में...

11:28 AM Oct 10, 2023 IST | Khushboo Sharma
हर बात पर ok कहने की है आदत  तो क्या आपको मालूम है इसकी फुल फॉर्म के बारें में

हम अपनी डेली लाइफ में हर दिन ऐसे कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनके सही मतलब या फिर उनको यूज़ करने के सही तरीके के बारे में हमें पता भी नहीं होता है। एक शब्द का प्रयोग अक्सर किया जाता है, और वह "OK" है, चाहे वह स्कूल, कॉलेज या ऑफिस ही क्यों ना हो। भले ही हमारा इरादा न हो, फिर भी हम दिन भर में बहुत बार यह शब्द बोलते हैं क्योंकि यह हमारी डेली लाइफ में गहराई से शामिल है।

आइए जानते है इस ख़ास शब्द के बारें में

बहुत फेमस अंग्रेजी वर्ड "Ok" अपने आप में एक शब्द नहीं है; बल्कि यह एक शार्ट फॉर्म है। इसका अपना फुल फॉर्म शायद आपको भी नहीं पता होगा। पूरा शब्द. सोशल मीडिया पर आप अक्सर लोगों को इसका मतलब पूछते हुए देखा होगा तो आइए हम आपको इसके बारें में पूरी जानकारी देते हैं।

क्या है OK का पूरा नाम?

बहुत से कम ही लोग जानते हैं कि OK एक शब्द न होकर एक वाक्यांश मित्तलब कि एक फ्रेज़ है। असल में, इसमें केवल दो अक्षर का इस्तेमाल हुआ हैं, जिसे कि लोग शार्ट फॉर्म में OK कह देते है। यह असल में एक शार्ट फॉर्म है, जिसे पूरा लिखने या बोलने पर Oll Korrect या फिर Olla Kalla शब्द सामने आएगे। ये दोनों शब्द मूल रूप से ग्रीक हैं, लेकिन अब ये अंग्रेजी के साथ बहुत अच्छे से समा चुके है।

बहुत से ऐसे शब्द है मौजूद

उदारहण लिखने के लिए अक्सर i.e या फिर e.g का इस्तेमाल होता है जो कि खुद लैटिन शब्द है। अगर बात करें इनकी फुल फॉर्म कि तो i.e. की फुल होती है id est. जबकि e.g का मतलब exempli gratia है। ठीक इसी तरह से ऑनलाइन भुगतान के लिए PIN होना सबसे जरुरी होता है। चाहे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ऑनलाइन भुगतान का उपयोग कर रहे हों हर जगह आपको PIN की जरुरत पड़ेगी। इस PIN की फुल फॉर्म Personal Identification Number होती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×