Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में 104 दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए महानगरों में तेल के रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अभी भी तेजी बनी हुई है

10:47 AM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अभी भी तेजी बनी हुई है

देश में आज 104 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अभी भी तेजी बनी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी।
Advertisement
कई राज्य सरकार ने भी घटाया था वैट 
देश की राजधानी दिल्ली में भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है दिसंबर माह में पेट्रोल पर से वैट घटाया था तब से कीमतें वही है। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। 
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79
Advertisement
Next Article