Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में 124वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जो 127.31 बैरल प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच चुका है।

12:54 PM Mar 08, 2022 IST | Desk Team

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जो 127.31 बैरल प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच चुका है।

रूस-यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चल रहे उतार-चढ़व बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 124वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जो 127.31 बैरल प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच चुका है। 
Advertisement
मूल्यों की नित्य प्रतिदिन होती है समीक्षा 
केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 3.33 प्रतिशत की बढ़तरी के साथ 127.31 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 2.95 प्रतिशत बढ़कर 122.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।  पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। 
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79
Advertisement
Next Article