पानी बंद होने से पाकिस्तान में मची खलबली : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का बयान
पानी बंद होने से पाकिस्तान में मची खलबली : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का बयान
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि निलंबन के बाद बिलावल घबरा गए हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं। पाटिल ने जलसंचय कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जल संकट से निपटने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पाकिस्तान के बेतुके बयानों पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का तीखा जवाब
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पानी रोके जाने के बाद बिलावल घबरा गए हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं। सीआर पाटिल सूरत में जलसंचय कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने जल संचय के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के बाद बिलावल भुट्टो की ‘बिलबिलाहट’
पाटिल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया गया है और इसके बाद बिलावल की बिलबिलाहट शुरू हो गई। वह कह रहे थे कि अगर नदी में पानी नहीं आएगा तो भारत में खून की नदियां बहेंगी।
‘अगर ताकत है तो सामने आओ’: पाटिल ने दी खुली चुनौती
पाटिल ने चुनौती भरे अंदाज़ में कहा कि क्या हमें ऐसे लोगों से डरना चाहिए? मैं कहता हूं, भाई थोड़ा शांति रखो। अगर ताकत है तो आओ यहां। हम ऐसी धमकियों की चिंता किए बिना अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और पानी बचाने के प्रयास करते रहेंगे।
तीसरे विश्व युद्ध की आशंका और जल संरक्षण पर अटल बिहारी वाजपेयी का संदेश
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार आशंका जताई थी कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए हो सकता है। लेकिन पाटिल ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल संकट से निपटने में सक्षम है और जल संचय की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
मोदी सरकार जल संकट से निपटने को पूरी तरह प्रतिबद्ध : पाटिल
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पाटिल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार जल संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जल संचय के लिए स्थानीय लोगों को किया गया जागरूक
और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अपने लिए जरूरी पानी का संरक्षण करेगा और जलवर्धन के प्रयासों को हर संभव प्राथमिकता देगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के जल संकट से बचा जा सके।
सिंधु जल संधि निलंबन के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप
गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, जिसके चलते पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है और वहां के नेता बेतुके बयानबाज़ी कर रहे हैं।