Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, CM सुक्खू-शुक्ला की मुलाकात ने किया ये इशारा

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है,

12:02 PM Sep 14, 2023 IST | Bibha Sharma

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है,

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है,  बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूऔर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मुलाकात हुई, इस मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की खबरों को हवा दे दी है।  मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल पूछा गया, तो मुख्यमंत्री ने एक ही बात कही कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है, हालांकि जुलाई महीने से ही बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू किया, विस्तार की चर्चा तूल नहीं पकड़ रही है, अब चूंकि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, तो एक बार फिर विस्तार की चर्चाएं भी जोर पकड़ती हुई नजर आ रही हैं
Advertisement
प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने के बाद राजनीति गरमाई
बता दें कि बुधवार को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का जन्मदिन भी था और इसी मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए कांग्रेस नेता होटल में पहुंच भी रहे थे, इसी बीच मुख्यमंत्री ने भी हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की, इन दिनों  में प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल आई हुई हैं,  ऐसे में मंत्रियों की फेरबदल की चिंगारी  बढ़ती नजर आ रही है।  प्रियंका गांधी ने अपने दौरे में राज्य में आई आपदा को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, और हरसंभव मदद देने का आश्वसन दिया। उन्होंने प्रदेश के जिस शिव मंदिर में तबाही आई थी, उसमें भी पूजा अर्चना की। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, भारी आपदा सरकार राज्य की बाढ़ को आपदा घोषित करें। 
जानिए कैबिनेट विस्तार में कितनी सीटे है खाली
हिमाचल प्रदेश  में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हारकर शानदार जीत हासिल की थी, इसमें कांग्रेस ने कुल 68 में से 40 सीट जीत कर सरकार बनाई,  दिसंबर महीने में हुए कैबिनेट गठन में केवल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली, शीतकालीन सत्र में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ, इसके बाद बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और सात सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिली। 
अब मंत्रिमंडल में तीन पद खाली पड़े हुए हैं, इनमें सबसे प्रबल दावेदार राजेश धर्माणी, सुधीर शर्मा, यादविंदर गोमा और राजिंदर राणा है, इसके अलावा जिला कांगड़ा से ही संजय रतन और भवानी पठानिया भी इस दौड़ में शामिल हैं, इसके अलावा अब तक हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष की तैनाती भी नहीं हुई है, ऐसा कहा जा रहा है कि 18 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र में हिमाचल विधानसभा को नया उपाध्यक्ष मिल सकता है, जबकि मंत्रियों में सुधीर शर्मा और राजिंदर राणा तो सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए वह अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।
Advertisement
Next Article