For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Update : शेयर बाजार में बीते दिनों से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, 214 अंक टूटा Sensex

शेयर बाजार में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया।कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंक टूट गया।

10:52 AM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

शेयर बाजार में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया।कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंक टूट गया।

stock market update   शेयर बाजार में बीते दिनों से जारी तेजी पर लगा ब्रेक  214 अंक टूटा sensex
शेयर बाजार में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया।कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंक टूट गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले कई दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया।
Advertisement
अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद 
सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा, विप्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।दूसरी ओर पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक में तेजी देखी गई।अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार कमजोर थे।अमेरिकी बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक
Advertisement
सेंसेक्स बुधवार को 417.92 अंक या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 60,260.13 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 17,944.25 पर पहुंच गया।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत बढ़कर 93.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहंच गया।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×