For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tunisha Sharma और Sheezan Khan के बीच छिड़ी थी बहस? पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

तुनीषा शर्मा केस में हर मिनट बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस के हाथ भी इस केस से जुड़ा बड़ा सबूत लगा है, जो शीजान खान के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। अब पुलिस ने बताया है कि तुनीषा और शीजान के बीच बहस हुई थी और ये बहस भी एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है।

05:31 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

तुनीषा शर्मा केस में हर मिनट बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस के हाथ भी इस केस से जुड़ा बड़ा सबूत लगा है, जो शीजान खान के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। अब पुलिस ने बताया है कि तुनीषा और शीजान के बीच बहस हुई थी और ये बहस भी एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है।

tunisha sharma और sheezan khan के बीच छिड़ी थी बहस  पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज
तुनीषा शर्मा का केस इन दिनों कुछ ज़्यादा ही गरमाया हुआ है। हर मिनट इस मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब तक जो-जो बातें सामने आई हैं वो वाकई चौंका देने वाली हैं। वहीं शीजान खान की मुसीबत इस केस में कम होने का नाम नहीं ले रही। पुलिस रिमांड में रह रहे एक्टर अब और भी मुश्किल में फंस गए हैं।
Advertisement
Advertisement
अब तक तो सिर्फ तुनीषा की मां ही एक्टर पर आरोप लगा रही थीं। लेकिन अब पुलिस के हाथ भी इस केस से जुड़ा बड़ा सबूत लगा है, जो शीजान खान के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। दरअसल, अब पुलिस ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि तुनीषा शर्मा और शीजान खान के बीच बहस हुई थी और ये बहस भी एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है।
साथ ही पुलिस ने इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है। इस सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच बहस होती हुई नज़र आ रही है। ऐसे में एक्टर के खिलाफ ये केस और भी स्ट्रांग हो गया है। वैसे भी इसके पहले तुनीषा की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने दावा किया है कि शीजान के कई लड़कियों से रिश्ते थे। वो तुनीषा को धोखा दे रहा था। इसके अलावा तुनीषा की मां ने ये बात भी कही है कि शीजान ने ब्रेकअप वाले दिन तुनीषा शर्मा को थप्पड़ भी मारा था। ऐसे में मारपीट के आरोपों के बीच इस तरह का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगना शीजान खान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करेगा।
आपको बता दें, पुलिस ने शीजान खान को तुनीषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भी भेजा गया। लेकिन अब ये कस्टडी और भी एक्सटेंड हो सकती है। देखना होगा कि इस मामले अब और कौनसे राज़ बाहर आएंगे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×