टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रजिस्ट्रार ऑफिस में नहीं थी लिफ्ट, सीढ़ी चढ़ दिव्यांग महिला ने की शादी

08:46 PM Oct 19, 2023 IST | Ritika .

दुनिया में कई लोगों के पास प्राकृतिक रूप से शारीरिक अंगों की कमी होती है या फिर कुछ के होते हुए भी वे काम नहीं कर पाते है। आपने भी ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनके शरीर का कोई अंग काम नहीं कर रहा होता है। वे अपनी नई जिंदगी को अपना तो लेते है लेकिन कभी-कभी उनके सामने ऐसी दिक्कत आ जाती है, जो शायद शासन-प्रशासन की नाकामी को दर्शाती है। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आप भी कहेंगे ये काफी निराशजनक है।

Advertisement

बता दें, 16 अक्टूबर को विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता और भारत की पहली व्हीलचेयर यूज करने वाली मॉडल विराली मोदी रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी करने के लिए पहुंची थी। लेकिन वहां, उनके साथ जो हुआ वे काफी निराशाजनक था। दरअसल, विराली मोदी ने एक्स पर अपनी शादी के दिन का अनुभव बताते हुए लिखा, 'कृपया आरटी करें! मैं विकलांग हूं और मेरी शादी 16/10/23 को खार मुंबई में रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई। कार्यालय बिना लिफ्ट के दूसरी मंजिल पर था। वे हस्ताक्षर के लिए नीचे नहीं आए और मुझे शादी करने के लिए दो मंजिल की सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ा।'


विराली ने आगे कहा कि उनके देश को उनकी और अन्य विकलांग नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना चाहिए। 'यह बेहद अनुचित, अभूतपूर्व और अप्रत्याशित है। मेरे अधिकार मायने रखते हैं! यह एक सरकारी इमारत थी और इस देश को चलाने के प्रभारी लोगों को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए।'

विराली मोदी के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी ध्यान खिंचा। इसके बाद फडणवीस ने लिखा, 'सबसे पहले नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और मैं आप दोनों के सुखी और सुंदर वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं! साथ ही, आपको हुई असुविधा के लिए मुझे वास्तव में खेद है। मैंने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया है और सुधारात्मक एवं उचित कार्रवाई करूंगा'।


वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया। वहीं कई लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि उन्हें दुख है कि आपको अपने विशेष दिन पर कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ा है।

Advertisement
Next Article