टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

छठ पर्व पर दिल्ली में 7 नवंबर को रहेगी छुट्टी, दिल्ली CM आतिशी का बड़ा ऐलान

7 नवंबर को छठ पर्व पर दिल्ली में अवकाश घोषित, CM आतिशी का निर्णय

04:09 AM Nov 05, 2024 IST | Rahul Kumar

7 नवंबर को छठ पर्व पर दिल्ली में अवकाश घोषित, CM आतिशी का निर्णय

चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन दिल्ली आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने एक हजार से अधिक घाट बनवाएं हैं ताकि लोग इस महापर्व को मना सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गत 10 साल से दिल्ली की सत्ता में है और उसने सुनिश्चित किया है कि पूर्वांचल के लोगों को छठ मनाने के लिए शहर को छोड़ना नहीं पड़े।

आतिशी ने कहा, ‘आप सरकार के आने से पहले केवल 60 छठ घाट होते थे लेकिन आज एक हजार से अधिक घाट बनाए जा रहे हैं ताकि लोग इस त्योहार को मना सकें। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के उपलक्ष्य में सात नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख घाटों पर पानी, शौचालय, चिकित्सक और एंबुलेंस सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ताकि पूर्वांचली इस महापर्व को मना सकें।

छह पूजा भगवान सूर्य को समर्पित है और यह चार दिन का पर्व है। इस त्योहार की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है जिसके तहत व्रती साफ-सफाई के साथ व्रत का संकल्प लेता है और प्रसाद के तौर पर ‘चने की दाल’ और ‘कद्दू भात’ ग्रहण करता है।

पर्व के पहले दिन मंगलवार को जहरीले झाग की मोटी परत के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाई।

दिल्ली में रह रहे पूर्वांचली समुदाय के लिए छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के भोजपुरी-मैथिली और मगही भाषी निवासी शामिल हैं।

यह समुदाय दिल्ली में मतदाताओं के 30-40 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement
Next Article