For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में खिलाड़ियों की होगी नीलामी

04:01 PM Dec 18, 2023 IST | Ravi Kumar
ipl 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में खिलाड़ियों की होगी नीलामी

बीसीसीआई की जारी विज्ञप्ति के अनुसार IPL 2024 की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 215 है। एसोसिएट देशों से दो खिलाड़ी निलामी में हिस्सा लेंगे। इस नीलामी के जरिए IPL 2024 की सभी 10 टीम के द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जायेगा। 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए फिक्स हैं।दुबई में IPL 2024 का मिनी ऑक्शन होने वाला है। आईपीएल 2025 के लिए अगले साल मेगा ऑक्शन होगा।

HIGHLIGHTS

  • इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं
  • नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया
  • IPL 2024 की सभी 10 टीम के द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जायेगा
  • आईपीएल 2025 के लिए अगले साल मेगा ऑक्शन होगा
  • दुबई में IPL 2024 का मिनी ऑक्शन होने वाला है

हाल ही में मुंबई इंडियस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को खरीदकर टीम का कप्तान बनाया है। गुजरात के पास सबसे अधिक 38.15 करोड़ रूपये है, जिसमें उन्हें दो विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल आठ जगहों को भरना है।आईपीएल की दूसरी सबसे नई टीम लखनऊ सुपर जायंटस के पास 13.15 करोड़ रूपये है और उसे दो विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल छह जगहों को भरना है। इस नीलामी में अधिकतम 262.95 करोड़ रूपये खर्च किए जा सकते हैं।

333 खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है, जिसमें बल्लेबाज़, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर के सेट और कैप्ड व अनकैप्ड खिलाड़ियों के सबसेट शामिल हैं। 23 खिलाड़ियों ने अपने आपको अधिकतम दो करोड़ के बेस प्राइस वाले सेट में रखा है, इसमें मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 13 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये रखा है। बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज इस बार नीलामी में शामिल नहीं होंगे। वहीं केदार जाधव, लिटन दास और शाकिब अल हसन का भी नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।

मिचेल स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार हैं और उन पर बड़ी बोली लग सकती है। इस साल के विश्व कप के उभरते सुपरस्टार रचिन रवीन्द्र का बेस प्राइस 50 लाख है, लेकिन वह IPL 2024 की नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। भारत से शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और शाहरूख खान का नाम इस सूची में शामिल हो सकता है। अर्शीन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र, मुशीर खान, समीर रिज़वी और कुछ अन्य युवा अनकैप्ड चेहरे इस नीलामी में हो सकते हैं। आईपीएल नियमों के अनुसार नीलामी के एक दिन बाद से खिलाड़ियों का 'ट्रेड' चलता ही रहेगा और यह आईपीएल सत्र शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक चल सकता है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×