For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण हरियाणा में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश

सभी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालयों और निगम में अवकाश रहेगा

07:56 AM Feb 03, 2025 IST | Himanshu Negi

सभी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालयों और निगम में अवकाश रहेगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण हरियाणा में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा के चुनाव होंगे। इन चुनाव के कारण हरियाणा सरकार ने 5 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। 5 फरवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालयों और निगम में अवकाश रहेगा। इस अवकाश की घोषणा से कर्मचारियों, छात्रों को मतदान देने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा में दिल्ली के कई मतदाता पंजीकृत है जिन्हें 5 फरवरी को वोट देने का अवसर मिलेगा।

क्या रहेगा बंद?

हरियाणा सरकार के आधिकारिक बयान के आधार पर धारा 25 और धारा 135-b के तहत जिनका दिल्ली में मतदान देने के लिए पंजीकरण है उन्हें अवकाश से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसके अंतर्गत सभी कर्मचारी, दुकानों और कई सेक्टर में नौकरी करने वालें कर्मचारियों को अवकाश की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली में कब होगा चुनाव

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजों की घोषणा की जाएगी। हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगों को मतदान का अवसर देने के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×