Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्रिसमस के मौके पर भी नहीं होगी बर्फबारी, हिमाचल घूमने गए पर्यटकों के लिए बुरी खबर

दिसंबर का महिना अपने अंतिम पड़ाव पर आ चूका है। पुरे उत्तर भारत में इस वक़्त शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली समेत कई राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

01:03 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

दिसंबर का महिना अपने अंतिम पड़ाव पर आ चूका है। पुरे उत्तर भारत में इस वक़्त शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली समेत कई राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

दिसंबर का महिना अपने अंतिम पड़ाव पर आ चूका है। पुरे उत्तर भारत में इस वक़्त शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली समेत कई राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन फिर भी पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर क्रिसमस के दौरान बर्फबारी नहीं होगी।  
Advertisement
क्रिसमस पर नहीं होगी बर्फबारी
बता दें कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर कई सैलानी हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं। इस दौरान पर्यटकों को उम्मीद रहती है कि उन्हें बर्फबारी देखने को मिलेगी। लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी देखने की चाह रखने वालों के लिए निराशा वाली खबर है। मौसम विभाग ने शिमला समेत कई टूरिस्ट स्थलों पर बर्फबारी न होने का अनुमान लगाया है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्न ने 26 दिसंबर को पश्चिमी डिस्टरबेंस के कारण राज्य के कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की आशंका जताई है। 
तापमान में भारी गिरावट जारी 
मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीतलहर देखी गई। राज्य के पहाड़ी इलाकों में क्रिसमस के दौरान बर्फबारी की अभी कोई संभावना नहीं है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के नाते 26 दिसंबर को कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस वक़्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारी मात्रा में पर्यटक राज्य का दौरा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बर्फबारी देखने आए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा है। 
Advertisement
Next Article