W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिंदे के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री, दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ!

शिवसेना ने संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है।

08:22 AM Dec 08, 2024 IST | Ranjan Kumar

शिवसेना ने संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है।

शिंदे के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री  दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ
Advertisement

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। इसमें महायुति के दो दल-शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने हैं। अब मंत्रिमंडल गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खबर है कि इस बार शिवसेना कोटे से 11 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पूर्व मंत्रियों और संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। जो सूची सामने आ रही है, उसमें दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ होता दिख रहा और उनकी जगह नए चेहरों को जगह मिलती दिख रही।

इसी सप्ताह 10 से 12 मंत्री लेंगे शपथ

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। शिवसेना से 5 नए विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है। शिवसेना के मंत्री पद के दावेदार भरतशेठ गोगावले, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, अर्जुन खोतकर और विजय शिवतारे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। महायुति में शिवसेना को 13 से 14 मंत्री पद मिलेंगे। इसी सप्ताह इनमें से 10 से 12 मंत्री शपथ लेंगे।

संभावित मंत्री हैं

1. गुलाबराव पाटिल, 2. उदय सामंत, 3. दादा भुसे, 4. शंभुराज देसाई, 5. तानाजी सावंत, 6. दीपक केसरकर, 7. भरतशेठ गोगावले, 8. संजय शिरसाट, 9. प्रताप सरनाईक, 10. अर्जुन खोतकर, 11. विजय शिवतारे।

कुल 43 विधायक बन सकते हैं मंत्री

बता दें, कुल 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी और 132 सीटों पर चुनाव जीता। शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल की क्षमता 43 है। अब तक तीनों दलों के 29 मंत्री थे, इनमें बीजेपी-शिवसेना के 10-10 और एनसीपी के 9 मंत्री थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×