टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेहत को दुरुस्त और शरीर को गर्म रखते हैं सर्दी की ये स्वादिष्ट मिठाई

सर्दी के मौसम में उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। यह चीजों को सेवन करने से सेहत के साथ-साथ दिल के मरीजों को भी मदद मिलती है।

11:40 AM Jan 10, 2020 IST | Desk Team

सर्दी के मौसम में उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। यह चीजों को सेवन करने से सेहत के साथ-साथ दिल के मरीजों को भी मदद मिलती है।

सर्दी के मौसम में उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। यह चीजों को सेवन करने से सेहत के साथ-साथ दिल के मरीजों को भी मदद मिलती है। सूप, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों का सेवन सर्दी के मौसम में करना अच्छा होता है। 
कई लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं उनके लिए कई सारी मिठाईयां सर्दीयों में खाने के लिए होती हैं। यह मिठाईयां स्वादिष्ट के साथ-साथ आपके लिए सेहतमंद भी होंगी। चलिए आपको उन पांच मिठाईयों के बारे में बताते हैं जो सर्दियों में खाने के लिए लाभकारी होती है। 
गाजर के लड्डू

अधिकतर लोग गाजर का हलवा सर्दियों के मौसम में खाते और बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर के हलवे की तरह ही गाजर के लड्डू बनते हैं जो सर्दियों के मौसम में बहुत सेहतमंद होते हैं। 
मूंगफली की चिक्की

सर्दियों में हर किसी को गुड़ और मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसंद होता है। गुड़ शरीर को सर्दी के मौसम में गर्म तो करता ही है साथ में मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी सही रखता है। ये मिठाई मकर संक्रांति और लोहड़ी के वक्त बहुत खाई जाती है। 
तिल के लड्डू

तिल के लड्डू भी मकर संक्राति और लोहड़ी के समय बनाए और खाते हैं। तिल शरीर को सर्दियों के मौसम में फायदा देता साथ में  गर्म भी रखता है। 
सोंठ और मेथी के लड्डू

सोंठ और मेथी के लड्डू को पारंपरिक मिठाई के तौर पर जाना जाता है। दवा के तौर पर भी सोंठ और मेथी के लड्डू को खाया जाता है। ये लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए सर्दियों में बहुत सेहतमंद होते हें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article