Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टीवी की ये 5 हसीनाएं परिवार के चक्कर मे अपना चलता करियर छोड़ मार गई हमेशा के लिए इंडस्ट्री को लात !

हमारी इंडस्ट्री मे कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने कामयाबी की बुलंदियां छूकर, अपने परिवार के लिए अपने करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते है उन 5 टीवी एक्ट्रेसेस के नाम जिन्होंने कभी शादी तो कभी बच्चों के लिए इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया।

01:50 PM Jun 11, 2022 IST | Desk Team

हमारी इंडस्ट्री मे कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने कामयाबी की बुलंदियां छूकर, अपने परिवार के लिए अपने करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते है उन 5 टीवी एक्ट्रेसेस के नाम जिन्होंने कभी शादी तो कभी बच्चों के लिए इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया।

टीवी पर हमेशा बहुओ का हुकुम रहा है। यहां अक्सर एक्ट्रेसेस को वो पहचान मिलती है जो हमेशा उनके साथ रहती है। वो जिस किरदार को दिल से निभाए उन्हें उसी किरदार के नाम से हमेशा के लिए जाना जाता है। यहां नेम के साथ फेम और मनी भी एक्ट्रेसेस को आसानी से मिल जाता है। लेकिन हमारी इंडस्ट्री मे कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने कामयाबी की बुलंदियां छूकर, अपने परिवार के लिए अपने करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते है उन 5 टीवी एक्ट्रेसेस के नाम जिन्होंने कभी शादी तो कभी बच्चों के लिए इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया। 
Advertisement
रुचा हसब्निस
फेमस टीवी एक्ट्रेस रुचा हसब्निस ने राशि के नाम से घर- घर मे अपनी पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस टीवी के सबसे पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का हिस्सा थी। उनकी किरादर को दर्शको का खूब प्यार मिला और बेहद ही कम वक़्त मे इस शो से उनकी पॉपुलैरिटी इस कदर भड़ी की जहां भी वो जाती फैंस उन्हें घेर लेते। सबको लगा कि रुचा अपने करियर मे कई बुलंदियां छुएंगी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी के लिए शो बीच मे ही छोड़ दिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अब्रॉड मे सेटल हो गयी। 
दिशा वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाकर टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा वकानी ने घर-घर में पहचान बनाई। दयाबेन का अंदाज़ फैंस को ऐसा भाया कि शो भी TRP मे कमाल करने लगा। लेकिन दिशा ने 2017 में इस शो को अलविदा कह दिया क्योकि उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। दिशा अपने परिवार को वक़्त देना चाहती थी। उनके इस फैसले से फैंस ज़रूर मायूस हो गए। 
अदिति शिरवाइकर 
अदिति को आज भी शो शरारत मे निभाए मीता के किरदार से जाना जाता है। उन्होंने ‘कहानी घर-घर की’, ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे टीवी शोज के जरिए पहचान बनाई थी। लेकिन अदिति भी टीवी एक्टर मोहित मालिक से शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया छोड़ चुकी हैं।  
मोहिना कुमारी सिंह
मोहिना कुमारी सिंह डांस रियलिटी शो DID मे पहली बार नज़ए आई थी। रीवा की राजकुमारी ने संघर्ष करके इंडस्ट्री मे अपने कदम जमाए। वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ का भी हिस्सा बनी। इस शो में उन्हें उनके किरदार के लिए काफी पसंद किया गया था। हालांकि शादी के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 
सौम्या सेठ
टीवी पर अपने पहले ही शो से ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाली सौम्या सेठ आज छोटे पर्दे से दूर है। लेकिन महज पांच साल के टीवी करियर में सौम्या ने अपना अच्छा खासा नाम बना लिया था। वो 20011 से 2012 के बीच नव्या सीरियल में आई थीं। इस शो  में सौम्या की मासूमियत के सभी कायल हो गए थे। बावजूद इसके सौम्या ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर इंडस्ट्री को अलविदा कह विदेश में बस जाना ही सही समझा।
Advertisement
Next Article