Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए ये 5 संगठन चारों तरफ लगा रहे पेड़-पौधे

पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। यह समस्या पूरी दुनिया में हमारी ही वजह से पैदा हुई है और हम ही इसको रोक सकते हैं।

11:01 AM Aug 27, 2019 IST | Desk Team

पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। यह समस्या पूरी दुनिया में हमारी ही वजह से पैदा हुई है और हम ही इसको रोक सकते हैं।

पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। यह समस्या पूरी दुनिया में हमारी ही वजह से पैदा हुई है और हम ही इसको रोक सकते हैं। धरती पर मानव की ऐसी गतिविधियां हुईं हैं जिसकी वजह से हम ही ज्यादा गर्मी और बारिश को झेल रहे हैं। कई लोगों की जानें इस गर्मी और बारिश में जा चुकी हैं। 
Advertisement
अगर ऐसे ही हालात रहे तो चीजें संभलने की बजाए और भी खराब हो जाएंगे। एक ही चीजे हमें इस स्थिति से बचा सकती है और वो है कि हम ज्यादा से ज्यादा से पेड़-पौधे धरती पर लगाएं। इससे हम सभी शुद्ध और हवा में सांस ले पाएंगे। भारत में कई ऐसे लोग सामने आ रहे हैं जो धरती को बचाने के लिए पहल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में-



1.ग्रीन ट्री
 भारत में ग्रीन ट्री नाम का एनजीओ है जो पर्यावरण सरंक्षण पर काम कर रहा है। इस एनजीओ ने अब तक 3.9 मिलियन से भी ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि इस एनजीओ के अंतर्गत आदिवासी और स्‍थानीय लोगों ने सबसे ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं हैं। 



2.Say Trees
साल 2007 में Say Trees एनजीओ की शुरुआत की गई थी। पूरे देश में इस एनजीओ ने 50 हजार से भी ज्यादा पेड़ लगा दिए हैं। पर्यावरण के लिए काम करने के लिए इस ग्रुप में बच्चों से लेकर बड़े लोग हैं। 
3. ग्रीन यात्रा

मुंबई का ग्रीन यात्रा एक गैर-सरकारी संगठन हैं। यह पर्यावरण को बचाने और पेड़ लगाने के लिए महाराष्ट्र के लोगों और स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हैं। ‘Go Green Kids’ नाम का एक सफल अभियान भी ग्रीन यात्रा के नाम पर है। इस अभियान के तहत वह पेड़ों  की देख-रेख करना बच्चों को सिखाते हैं। 
4. संकल्पतरु
आईटी ने संकल्पतरु एनजीओ बनाया है और वह पूरे देश में पेड़-पौधे लगाने का काम कर रहे हैं। आधे मिलियन से ज्यादा पौधे इस एनजीओ ने देश के 16 अधिक राज्यों में लगा दिए हैं। 
5. Reforest India 

देश के किसानों को सशक्त करने का काम यह संगठन कर रहा है। देश के कई ऐसे किसान हैं सीजनल फल उगाने के लिए उनके पास पर्याप्‍त साधन नहीं है। इस संगठन ने उन सभी किसानों की मदद के लिए पेड़ लगाने शुरु कर दिए ताकी वह जीवन जी सके। 
Advertisement
Next Article