यह 5 चीजें गर्मियों में आपके पेट को रखेगी फिट
गर्मियों में पेट की सेहत के लिए अपनाएं ये 5 चीजें
गर्मी का मौसम आपके लिए सिर्फ पसीना या पसीने से होनेवाली समस्या ही नहीं लाता बल्कि यह मौसम आपके पाचन तंत्र यानी Gut Health के लिए भी समस्या का कारण बन सकता हैं। इससे गैस, अपच, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी हो सकती हैं। जब आपका पेट ठीक होता है, तो आप अंदर से फिट और बाहर से ऊर्जवान महसूस करते हैं।
अगर आप भी फिट और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो अपने खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपके पेट को ठंडक दे और Gut Health के लिए भी फिट हो।
बता दें कि खाने की यह चीजें बताए गए माप दंड़ो पर खड़ी उतरती है। यह 5 चीजें किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। यह आपके पाचनतंत्र को भी बेहतर बनाती हैं। साथ ही आपको अंदर से डिटॉक्स भी करती हैं।
दही
इसमें सबसे पहला नाम दही का आता हैं। जो गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट फूड माना जाता है।
दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया, आपके पेट को साफ और ठंडा रखता हैं, पाचन को सुधारने के साथ गैस और अपच जैसी परेशानी को दूर करता हैं। इम्युनिटी को मजबूत करने का काम भी करता है।
इसे रोज लंच में ले सकते है या छाछ और रायता के रूप में भी ले सकते है।
फाइबर से भरा फल
गर्मियों में पपीता, तरबूज, खीरा और अमरूद जैसे फाइबर से भरा फल खाना चाहिए। इससे आपका पाचन सही रहेगा और डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगा। यह आपके पेट को हल्का और साफ रखता हैं। साथ ही इससे आपकी त्वचा भी ग्लो करती हैं।
सौंफ
बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद सौंफ खाने की आदत होती है। इससे सिर्फ उनके मुंह की बदबू ही नही साफ होती बल्कि पेट भी शांत रहता है।
असल में, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी की खुबी होती हैं, जो पाचन को बेहतर बनाती हैं। इसके साथ ही आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट की गर्मी की समस्या नहीं होती।
आप सौंफ को खाना खाने के बाद आधा चम्मच ले सकते हैं या फिर उबालकर सौंफ की चाय पी सकते हैं।
नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में नींबू पानी पीना किसे पसंद नही होता? यह स्वाद में जितना जबरदस्त होता है उतना ही शरीर के लिए भी लाभदायक होता है।
नींबू पानी विटामिन C से भरपूर होता है जो न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाता है बल्कि पाचन शक्ति को भी ठीक करता है। यह भूख ना लगने की समस्या, और शरीर डीटॉक्स करने के साथ आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
इसे आप हर रोज सुबह-सुबह गुनगुने पानी और थोड़े से शहद के साथ ले सकते हैं, नही तो नमक-पुदीना के साथ नींबू पानी बनाकर भी ले सकते हैं।
पुदीना
पुदीना गर्मियों में हमारे पेट लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसकी मदद से हमें ब्लोटिंग-गैस जैसी समस्याओं के साथ-साथ पेट की गर्मी कम करने और मुंह को फ्रेश रखने में मदद करता है।
इसकी आप चटनी के तौर पर ले सकतें हैं या फिर रायते में, पुदीना पानी या नींबू पानी के रूप में भी ले सकते है।
तो यह वो 5 चीजे है जो आपके पेट को इस गर्मी के मौसम में फिट रखेगा।
Health Tips: Cold Drink आपके शरीर को अंदर से कर सकती है कमजोर, जानिए कैसे