टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Donald Trump की तरक्की में इन 5 महिलाओं का हाथ, जानें कैसे निभाई जीत में भूमिका

US Election Result : अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की सफलता की राह दिखाने वाली पांच महिलाएं हैं। इनमें उनकी पोती भी शामिल हैं।

06:28 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

US Election Result : अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की सफलता की राह दिखाने वाली पांच महिलाएं हैं। इनमें उनकी पोती भी शामिल हैं।

US Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 44 प्रतिशत अमेरिकी महिलाओं ने वोट दिया है। ट्रंप की इस जीत में कई महिलाओं का अहम योगदान है। पहली महिला 54 वर्षीय मेलानिया हैं। वो चुनावी अभियान के दौरान ज्यादातर अनुपस्थित रहीं। इसके बावजूद जुलाई में ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद मेलानिया ने उन्हें एक उदार और देखभाल करने वाला व्यक्ति बताया था। यह भी कहा था कि मैं उनके साथ सबसे अच्छे और सबसे बुरे समय में रही हूं। चुनाव जीतने के दौरान भी वह ट्रंप के साथ खड़ी थीं।

Advertisement

उषा वेंस

उषा ट्रंप के उपराष्ट्रपति जेडी की पत्नी हैं। वो वकील और भारतीय प्रवासियों की हिंदू बेटी हैं। वे राजनीतिक सुर्खियों से काफी दूर रही हैं। मगर, जेडी ने खुलासा किया कि ट्रंप से उनके कॅरियर पर काफी प्रभाव पड़ा है। उनसे वो हमेशा प्रेरित होती रहीं हैं।

लिंडा मैकमोहन

लिंडा ने अपने पति विंस के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई की सह स्थापना की और कंपनी के सीईओ रहते ट्रंप से मिली थीं। लिंडा अगस्त में हॉवर्ड लुटनिक के साथ ट्रंप की संक्रमण टीम का सह अध्यक्ष नियुक्त की गई थी।

सुसी विल्स

ट्रंप की अभियान प्रबंधक सूसी विल्स थीं। ट्रंप ने अपनी जीत की घोषणा से पहले सुसी का धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा था कि सूसी को पीछे रहना पसंद है। हम उन्हें आइस बेबी कहते हैं।

लारा ट्रंप

ट्रंप के बेटे एरिक की पत्नी लारा उनका दाहिना हैं। 42 वर्षीय लारा साल 2022 तक फॉक्स न्यूज में पत्रकार थीं। फिर उन्होंने अपने ससुर (ट्रंप) के लिए काम करना शुरू किया। लारा ने इवांका के अलग होने के बाद पूरी वफादारी दिखाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article