2020 में इन 5 राशियों का चमकने वाला है भाग्य,देखें इनमें से कहीं आपकी तो नहीं
अब कुछ ही और दिन बाकी रह गए हैं नया साल आने में। जैसे-जैसे नया साल आने में दिन करीब आ रहे हैं लोगों के मन में इस बात की उत्सुकता होने लगी है
06:47 AM Dec 13, 2019 IST | Desk Team
अब कुछ ही और दिन बाकी रह गए हैं नया साल आने में। जैसे-जैसे नया साल आने में दिन करीब आ रहे हैं लोगों के मन में इस बात की उत्सुकता होने लगी है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। वहीं कुछ लोगों के लिए 2020 कुछ ऐसा अनुभव भी लेकर आएगा जो उन्हें हमेशा के लिए याद रहेगा। तो आइए जान लेते हैं किन राशि वाले लोगों के लिए साल 2020 लकी साबित होगा।
Advertisement
बता दें कि साल 2020 पांच राशि वाले लोगों के लिए सबसे अच साबित रहने वाला है। इतना ही नहीं इस साल उनकी जिंदगी में कई सारे बदलाव देखने को भी मिलेंगे। तो आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में…
1.मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अगला साल सबसे अच्छे दौर में से एक होगा। पिछले कई सालों में आप जिस मुकाम को हासिल करना चाहते हैं वो आपको 2020 में जरूर मिल सकेगा। अब आपकी कई सालों की कड़ी मेहनत अगले साल सफल हो जाएगी। वहीं इस साल शिक्षा और संतान की दृष्टि से ये साल राहू के प्रभाव से अच्छा बीतने वाला है। इस साल आपके लिए धन प्राप्ति के भी काफी अच्छे योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
2.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2020 काफी ज्यादा फलदायी रहने वाला है,खास बात यह इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा सुधार देखने को मिल सकेगा। इस साल आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। अगर आप अगले साल किसी नए चीज पर पैसा लगाने का सोच-विचार कर रहे हैं तो ऐसे मे आप बेझिझक होकर इस साल पैसा निवेश कर सकते हैं। हालांकि कन्या राशि के लोग कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचते हैं। लेकिन साल 2020 में आप बेफिकर रह सकते हैं। इसके अलावा अगले साल इस राशि के लोगों की रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है।
3.वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को बदलाव जल्दी से पसंद आता है,मगर 2020 का बदलाव आपके लिए बहुत अच्छा होने वाला है। साल 2020 में बृहस्पति और शनि आपके लिए काफी ज्यादा भाग्याशाली साबित होंगे। अगले साल आपके जीवन में प्यार और पैसा दोनों का अगमन होगा। इस राशि के लोगों को साल के शुरूआत में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन 2020 में होने वाले बदलाव उनके जीवन में सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक परिणाम लाएंगे। इससे उन्हें खुशी मिलेगी। इन लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलेगा। नए साल में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस साल आपकीर शादी की बात भी बन जाएगी।
4.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के साथ इनका भाग्य हो या न हो,लेकिन बावजूद इसके ये लोग एक स्टार की तरह जिंदगी जीते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं,बिना मेहनत किए ही चर्चा में छा जाते हैं। वैसे इनका व्यक्तित्व भी बहुत आकर्षक होता है तभी तो लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इस राशि वाले लोग जो अपनी सेहत से कई दिनों से पेरशान है उनकी सारी परेशानियों का खत्मा हो जाएगा। इस साल उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। साल 2020 इस राशि के लोगों के लिए प्यार और कैरियर में भी कई अवसर लेकर आएगा।
5.धनु राशि
धनु राशि के जातक काफी ज्यादा रोमांचकारी होते हैं। इन्हें कोई भी सीमा नहीं बांध सकती है। यह जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं। इन राशि के लोगों को अच्छे से मालूम होता है कि रास्ते में आने वाली परेशानियों से इन्हें कैसे दूर करना है।
इस राशि के लोगों को उन सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा जिसमें ये कई दिनों से उलझे पड़े थे। इस साल ये लोग कैरियर के मामले में नई ऊंचाइयां छुएंगे और 2020 में खूब ट्रैवल करेंगे।
Advertisement