Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत की ये 6 जगहें हनीमून के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

जिस तरह से सब्जी में नमक आवश्यक होता है उसी तरह से शादी के बाद हनीमून बेहद जरूरी होता है। नए शादीशुदा कपल को हनीमून के जरिए कुछ अकेले समय बिताने को मिलता है

12:15 PM Jul 14, 2019 IST | Desk Team

जिस तरह से सब्जी में नमक आवश्यक होता है उसी तरह से शादी के बाद हनीमून बेहद जरूरी होता है। नए शादीशुदा कपल को हनीमून के जरिए कुछ अकेले समय बिताने को मिलता है

जिस तरह से सब्जी में नमक आवश्यक होता है उसी तरह से शादी के बाद हनीमून बेहद जरूरी होता है। नए शादीशुदा कपल को हनीमून के जरिए कुछ अकेले समय बिताने को मिलता है साथ ही एक-दूसरे को समझने का भी मौका मिलता है। 
Advertisement
मौका जब बड़ा और खास होता है तो कपल हमेशा जगह भी खास ही चुनते हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको भारत देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बातएंगे जहां पर शादी के बाद हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

1. दार्जिलिंग

दार्जिलिंग सबसे मशहूर भारत का हिल स्टेशन है। हनीमून के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर पहाड़ और टॉय ट्रेन और खूबसूरत वादियां हैं जो दार्जिलिंग की खूबसूरती को चार-चांद लगाती हैं। 

2. कूर्ग

कूर्ग भारत देश का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह जगह हनीमून कपल्स के लिए एकदम सही है। जब कूर्ग में सूर्यास्त होता है तो उसका नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। 

3. श्रीनगर

कश्मीर का नाम खूबसूरत और हसीं वादियों में जरूर आता है। कश्मीर भी हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट जगह है। कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी हसीन वादियां हैं जो इसे धरती का स्वर्ग बनाती हैं। कश्मीर आपके हनीमून को बहुत ही यादगार बना सकती है। 

4. शिमला

शिमला सर्दी के मौसम में बहुत खूबसूरत दिखता है। इसकी खूबसूरती को बर्फ चार चांद लगा देती है। सर्दी के मौसम में चारों तरफ बर्फ होती है जो वादियों को ढक देती जो बेहद खूबसूरत दिखते हैं। यह खूबसूरती आपकी यादों को भी खूबसूरत बना देती है। 

5. तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी जगह है। लेकिन खूबसूरती के मामले में यह किसी से कम नहीं है। इसकी खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हनीमून कपल्स के लिए यहां का शांत वातावरण बेहद ही अच्छा है। 

6. केरल

शांति और सुकून केरल में मिलता है। हनीमून कपल्स को केरल का शांत वातावरण बहुत अच्छा लगेगा साथ ही यहां की खूबसूरती भी उन्हें बेहद पसंद आएगी। 
Advertisement
Next Article