Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया के इन 8 शहरों को सुरक्षा के मामले में माना जाता है अव्वल

चोरी-डैकेती, रेप और हत्याओं के मामले आए दिन भारत में सामने आते रहते हैं। कई सरकारें आईं हैं और उन्होंने देश में सुरक्षा को लेकर कई तरह के दावे किए हैं

01:45 PM Jun 27, 2019 IST | Desk Team

चोरी-डैकेती, रेप और हत्याओं के मामले आए दिन भारत में सामने आते रहते हैं। कई सरकारें आईं हैं और उन्होंने देश में सुरक्षा को लेकर कई तरह के दावे किए हैं

चोरी-डैकेती, रेप और हत्याओं के मामले आए दिन भारत में सामने आते रहते हैं। कई सरकारें आईं हैं और उन्होंने देश में सुरक्षा को लेकर कई तरह के दावे किए हैं लेकिन आज भी हम सब अपने ही देश में देर रात को बाहर नहीं निकल सकते हैं। 
Advertisement
दुनिया में कई देश हैं जो किसी भी तरह से सुरक्षा के मामले में समझौता नहीं करते हैं। मतलब वहां के लोग देर रात तक भी आराम से बिना किसी डर के घूम सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे। 

ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर-

1. टोक्यो

जापान का टोक्यो शहर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में पहले स्‍थान पर आता है। टोक्यो के साथ ही ओसाका शहर है जो रहने के मामले में उसी की तरह सेफ है।

2. सिंगापुर

सफाई के साथ सिंगापुर सुरक्षा के मामले में भी बहुत ही अव्वल है। 

3. एम्सटर्डम

नीदरलैंड्स के शहर एम्सटर्डम की कानून व्यवस्‍था की बात करें तो बहुत कड़ी और अच्‍छी है। यह शहर छोटा जरूर है लेकिन यहां पर लोग बहुत सुरक्षित हैं। 

4. सिडनी

ऑस्ट्रेलिया का शहर सिडनी सुरक्षित शहरों की लिस्ट में चौथे स्‍थान पर आता है। यहां के लोग बहुत सतर्क हैं इसी वजह से यहां पर आपराधिक घटनाएं बहुत कम होती हैं। 

5. न्यूयॉर्क

अमेरिका का शहर न्यूयॉर्क में धीरे-धीरे लोगों की आबादी बढ़ रही है और सुरक्षा भी इस शहर की बहुत सख्त है। 

6. मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में लगभग 4.5 मिलियन की जनसंख्या है और यहां पर क्राइम रेट बहुत ही कम है। 

7. हांगकांग

सुरक्षा के तौर पर आप हांगकांग में बहुत सेफ तरीके से रह सकते हैं। यहां की पुलिस बहुत विनम्र और सर्पोटिव है। 

8. स्टॉकहोल्म

वातावरण स्वीडन के शहर स्टॉकहोल्म का बहुत शांत और सुखद है। यहां पर आपको सुरक्षा के साथ-साथ शांति और सुकून भी मिलेगा। 
Advertisement
Next Article