टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत के इन पुलों को देखने आते हैं दूर-दूर से लोग, इनकी खासियत जानकर आप भी इन्हें देखना चाहेंगे

भारत देश में कई सैकड़ांे पुल हैं जिनकी कहानी अपने आप में बहुत ही अनोखी है। हालांकि धातु और कंक्रीट से बना ढांचा पुल के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ता है। ऐसे कई पुल भारत में है जो सिर्फ

12:07 PM Mar 11, 2020 IST | Desk Team

भारत देश में कई सैकड़ांे पुल हैं जिनकी कहानी अपने आप में बहुत ही अनोखी है। हालांकि धातु और कंक्रीट से बना ढांचा पुल के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ता है। ऐसे कई पुल भारत में है जो सिर्फ

भारत देश में कई सैकड़ों पुल हैं जिनकी कहानी अपने आप में बहुत ही अनोखी है। हालांकि धातु और कंक्रीट से बना ढांचा पुल के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ता है। ऐसे कई पुल भारत में है जो सिर्फ रास्तों को आपस में नहीं जोड़ते बल्कि वह पुल पूरी दुनिया में अपने आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर और खास तकनीक के लिए लोकप्रिय हैं।
दूर-दूूर से लोग भारत के इन खूबसूरत पुलों को देखने के लिए आते हैं। भारत की उन जगहों पर इन पुलों को बनाया गया है जहां पर बनाना बहुत ही मुश्किल था। चलिए आपको भारत के इन खूबसूरत पुलों के बारे में बताते हैं। 
विद्यासागर सेतु

हुगली नदी पर विद्यासागर सेतु कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने के लिए बनाया गया है। केबल पर यह पुल टंगा हुआ है और इस तकनीक की वजह से विद्यासागर पुल बहुत खास है। बहुत ही खूबसूरत विद्यासागर सेतु देखने में लगता है। इस पुल की खूबसूरती रात में देखने से और भी दोगुनी हो जाती है। इस पुल का निर्माण 1978 में शुरु किया था और 1992 में जाकर खत्म हुआ। इस पुल की लंबाई 457मीटर है और चौड़ाई 35 मीटर। रोजाना 85,000 से ज्यादा वाहन इस पुल से जाते हैं। 
कोरोनेशन ब्रिज

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिल में कोरोनेशन ब्रिज तीस्ता नदी के ऊपर बना हुआ है। यह पुल आलीशान हरे परिवेश का नजारा दिखाता है और इसकी खूबसूरती बहुत ही खास है। इस पुल का निर्माण 1941 में हुआ था और 4 लाख रूपए इस पुल को बनाने में लगे थे।
वेम्बनाड रेल ब्रिज

भारत का सबसे खूबसूरत रेलवे पुुलों में से एक वेम्बनाड रेल ब्रिज है। यह केरल के कोच्चि में बना हुआ है। कोच्चि में अडापल्ली और वल्लारपदम को इस पुल ने जोड़ा है। भारत के लंबे रेलवे पुलों में से यह पुल एक है। इस पुल की लंबाई 4.62 किमी है। वेम्बनाड झील के तीनाें द्वीपों से वेम्बनाड रेलवे ब्रिज होकर जाता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article