ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक जहरीले सांप
जैसे ही सांप का नाम हम सुनते हैं कांपना शुरु हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धरती का सबसे खतरनाक जीव सांप को ही कहा जाता है।
01:17 PM Nov 11, 2019 IST | Desk Team
जैसे ही सांप का नाम हम सुनते हैं कांपना शुरु हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धरती का सबसे खतरनाक जीव सांप को ही कहा जाता है। हालांकि सांपों की 2500 से 3000 तक प्रजातियां दुलिया में हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही सांप जहरीले होते हैं।
Advertisement
ऐसा कहा जाता है कि 69 सांप की प्रजातियां भारत में है जबकि उसमें से समुद्री सांप 29 हैं और स्थलीय यानी जमीन पर 40 सांप रहते हैं। दुनिया के ऐसे ही जहरीले और घातक सांपों के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं। अगर यह सांप किसी इंसान को काट लें तो उनका मरना लगभग तय होता है।
सी स्नेक
सी स्नेक को समुद्री सांप भी कहा जाता है। दक्षिणा-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में यह सांप पाया जाता है। सी स्नेक को दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कुछ मिलीग्राम जहर की बूंदें इस सांप की 1000 इंसानों के अंदर भी चलीं जाएं तो उनकी मौत हो जाएगी। यह सांप समुद्र में पाए जाते हैं। इसी बड़ी वजह से सांप का शिकार इंसान नहीं बनते हैं। लेकिन इन सांपों का शिकार मछुआरे हो जाते हैं जो मछली पकड़ने जाते हैं।
इंनलैंड ताइपन
इंनलैंड ताइपन सांप की प्रजाति जमीन पर रहती है। यह सांप बहुत जहरीले होते हैं। इस सांप की एक बाइट में 100 मिलीग्राम का जहर होता है और इतने जहर से 100 इंसान मर सकते हैं। कोबरा सांप की तुलना में इस सांप का जहर 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।
इस्टर्न ब्राउन स्नेक
ऑस्ट्रेलिया में यह सांप मिलता है और यह जहरीला होता है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी इसंान में इस सांप का 14000 वां हिस्सा जहर का अंदर चला जाए तो उसकी मौत तय है।
फिलिपीनी कोबरा
दुनिया में कोबरा सांप की जितनी भी प्रजातियां हैं वह सब जहरीले हैं। लेकिन फिलिपीनी कोबरा में जहर बाकी तुलना के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है। फिलिपीनी कोबरा की एक खासियत है यह दूर से ही जहर अपने शिकार पर थूक देता है। बता दें कि न्यूरो टॉक्सिक इस सांप का जहर होता है जो श्किारी के सीधे सांस और दिल पर असर करता है।
ब्लैक माम्बा
ब्लैक माम्बा अफ्रीका में मिलता है और सबसे तेज चलने के मामले में यह सांप शीर्ष पर आता है। अपने शिकार का ब्लैक माम्बा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पीछा कर सकता है। किसी भी इंसान को ब्लैक मांबा का एक मिलीग्राम भी मौत के घाट उतार सकता है लेकिन अगर यह किसी को भी अपना शिकार बनाता है तो उसे लगातार 10 से 12 बार काटता है। जिसकी वजह से वह अपनी शिकारी के शरीर में 400 मिलीग्राम तक जहर डाल देता है।
Advertisement