टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली वालों दिल्ली की सर्दी नहीं बल्कि इन 17 जगहों की ठंड देख ली तो ठिठुर जायेंगे आप

इस साल दिल्ली में कड़ाके की ठंड दिसंबर के महीने में पड़ रही है। इस ठंड को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया है।

09:06 AM Dec 30, 2019 IST | Desk Team

इस साल दिल्ली में कड़ाके की ठंड दिसंबर के महीने में पड़ रही है। इस ठंड को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया है।

इस साल दिल्ली में कड़ाके की ठंड दिसंबर के महीने में पड़ रही है। इस ठंड को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया है। लेकिन देश के कई ऐसे भी इलाके हैं जहां पर हाड़ कंपाने वाली सर्दी सर्दियों की शुरुआत होने से पहले ही होने लग गई थी।
Advertisement
दिल्ली में हो रही ठंड को देखकर जहां लोग कांप रहे हैं उन्हें एक बार इन जगहों के बारे में भी जान लेना चाहिए। इन जगहों की ठंड को देखकर दिल्ली वासियों को शायद शुकून मिलेगा और वह भगवान को शुक्रिया कहेंगे कि वह दिल्ली में रहते हैं। 
1. द्रास सेक्टर, कारगिल

कारगिल का द्रास सेक्टर 10,800 फीट की ऊंचाई पर है और वहां पर इन दिनों 5 से -6 डिग्री सेल्सियस का तापमान है। इतना ही नहीं इस जगह का तापमान -50 डिग्री तक भी चला जाता है। 
2. माताएं,कारगिल

कारगिल का ये गांव ट्रेकिंग  के लिए जाना जाता है। सर्दियों में 0 से -20 डिग्री सेल्सियस तक यहां का तापमान पहुंच जाता है। 
3. कजा, स्पीति वैली

सर्दियों में स्पीति वैली का कजा में 0 से -16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है। यहां पर फेमस मोनेस्ट्री है जो बर्फ से इन दिनों ढक चुकी है। 
4. कुफरी, हिमाचल प्रदेश

कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दियों में 0 से -6 डिग्री सेल्सियस तक यहां का तापमान पहुंच जाता है। 
5. सियाचिन ग्लेशियर, करा कोरम रेंज

सियाचिन ग्लेशियर में स्थिति करा कोरम रेंज का तापमान -2 से -25 डिग्री सेल्सियस तक सर्दियों में पहुंच जाता है। सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र यह दुनिया का है। 
6. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

धरती का स्वर्ग कश्मीर को जगह जाता है और तवांग को धरती का स्वर्ग कश्मीर के बाद कहते हैं। 10 से -8 डिग्री सेल्सियस तक सर्दियों में यहां का तापमान पहुंच जाता है। 
7. मुनसियारी, उत्तराखंड

मुनस्यारी उत्तराखंड में स्थिति है और यह विंटर हॉलीडे के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में आ गया है। 5 से -15 डिग्री सेल्सियस तक यहां का तापमान सर्दियों में पहुंच जाता है। 

8. हेमकुंड, उत्तराखंड

उत्तराखंड के हेमकुंड में आपको कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। सर्दियों में -8 से -14 डिग्री सेल्सियस तक यहां का तापमान पहुंच जाता है।
9. लेह, लद्दाख

लेह-लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स के लिए बेस्ट माना जाता है और यहां पर लाखों सैलानी हर साल आते हैं। यहां का तापमान -9 से -14 डिग्री सेल्सियस तक सर्दियों में पहुंच जाता हे। 
10. गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

गुलगर्म हिमालय की पीर पंजाल रेंज में मौजूद है। यह बर्फ से सर्दियों में ढक जाता है। तापमान 5 से -7 डिग्री सेल्सियस सर्दियों में यहां पर पहुंच जाता है। 
11.युमथांग वैली, सिक्किम

फूलों की घाटी के लिए युमथांग वैली सिक्किम का जाना जाता है। इस जगह पर ठंड बिल्कुल कड़ाके की होती है। तापमान 3 से -5 डिग्री तक सर्दियों में पहुंच जाता है। 
12. कुंझुम पास, स्पीति वैली

कुंझुम पास लाहौल और स्पीति वैली का आपस में जोड़ता है। तापमान सर्दियों में यहां पर 0 से -10 डिग्री तक पहुंच जाता है। 
13. अमरनाथ, जम्मू और कश्मीर

भगवान शिव का बर्फ से बना शिवलिंग अमरनाथ में है जो सर्दियों में ही दिखाई देता है। तापमान 5 से -6 डिग्री सेल्सियस सर्दियों में यहां तक पहुंच जाता है। 
14. उत्तरी सिक्किम

भारत के उत्तरी हिस्से में जिस तरह से ठंड पड़ती है उसी तरह से सिक्किम के उत्तरी हिस्से में होती है। सर्दियों में तापमान 8 से 1 डिग्री तक यहां पर पहुंच जाता है।
15. श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
श्रीनगर डल झील के लिए जाना जाता है। डल झील में सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है जिसकी वजह से झील जम जाती है। तापमान 4 से -8 डिग्री तक सर्दियों में यहां पहुंच जाता है। 
16. सोनमर्ग, जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर का सोनमर्ग बर्फ से सर्दियों में ढक जाता है। तापमान 5 से -8 डिग्री सेल्सियस तक सर्दियों में पहुंच जाता है। 
17. रोहतांग पास, मनाली

रोहतांग पास मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का तापमान 5 से -6 डिग्री सेल्सियस तक सर्दियों में पहुंच जाता है। 
Advertisement
Next Article