ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, कई फ्लैट और कारें इतनी कीमत में आ जाएंगे
दुनिया की सबसे मशहूर बेवरेजिस में चाय का नाम आता है। चाय की प्याली के बिना मेहमानों की खिदमत और दोस्तों की गपशप अधूरी होती है।
12:02 PM Dec 18, 2019 IST | Desk Team
दुनिया की सबसे मशहूर बेवरेजिस में चाय का नाम आता है। चाय की प्याली के बिना मेहमानों की खिदमत और दोस्तों की गपशप अधूरी होती है। हालांकि लोगों को चाय का टेस्ट एक या दो की ही पता हाेता है। लेकिन आप नहीं जानते ही दुनिया में कई अनोखे टेस्ट की चाय होती है। चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में।
Advertisement
डा हॉन्ग पाओ टी
चीन की डा हॉन्ग पाओ टी वूईसन इलाके की है और यह बहुत ही खास किस्म वाली चाय है। संजीवनी बूटी के तौर पर ही चीन की डा हॉन्ग पाओ टी को जाना जाता है। इस चाय के बारे में कहा जाता है कि जो इंसान इस चाय को पी लेता है उसके बड़े से बड़े रोग सही हो जाते हैं। यही वजह है कि इस चाय की कीमत लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम की है।
तैगुआनइन टी
बौद्ध गुरु तैगुआनइन के नाम पर तैगुआनइन टीम का नाम रखा गया है। यह चाय बिल्कुल ऊलॉन्ग चाय की तरह दिखाई देती है। दुनिया की सबसे महंगी चाय में इसका नाम लिया जाता है। यह चाय बलैक और ग्रीन टी से बनी हुई है और इसका स्वाद बहुत अलग होता है। कहा जाता है कि इस चाय का रंग उबालने से बदल जाता है। कहते हैं कि सात बार भी अगर यह चाय बन जाती है तब भी इसकी पत्ती का स्वाद वैसा ही रहता है।
पांडा डंग टी
दुनिया की सबसे महंगी चाय में पांडा डंग टी में शामिल है। लगभग 14 हजार रुपए इसकी एक कप चाय की कीमत है। पांडा का मल इस चाय को उगाने के लिए स्वाद के तौर पर उपयोग करते हैं। बता दें पांडा महज बांस ही खाते हैं जिससे 30 प्रतिशत उनके शरीर को न्यूट्रीशन मिलता है। उसके बाद चाय की पैदावार को 70 प्रतिशत बढ़ा देता है।
पीजी टिप्स डायमंड टी
पीजी टिप्स के संस्थापक ने अपने 75वें जन्मदिन पर इस चाय के टी बैग को तैयार किया था। 280 हीरे इस टी बैग में लगे हुए हैं और इस चाय को लगभग 3 महीने बनाने में लग जाते हैं। लगभग 9 लाख प्रति किलोग्राम इस चाय की कीमत है।
Advertisement