Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन बाबाओं का रह चुका है विवादों से रिश्ता, कोई खा रहा जेल की हवा तो किसी की हुई ऐसी दुर्दशा

11:25 AM Aug 28, 2019 IST | Desk Team
भारत में हमें कई सारे ऐसे बाबा मिल जाएंगे जो लोगों की परेशानियों को दूर करने का दावा करते हैं। वहीं लोग उनके पास अपने दुखों को लेकर भी जाते हैं इस यकीन से वह उसे दूर कर देंगे। 
Advertisement
लेकिन यही बाबा इन लोगों की मुसीबतों के जरिए उनके साथ दुष्कर्म जैसे अपराध कर देते हैं। भारत के इन्हीं बाबाओं के बारे में हम आपको बताएंगे जिनका विवादों से रिश्ता रह चुका है। चलिए जानते हैं इन बाबाओं के बारे में-
1. आसाराम बापू

जोधपुर कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को सजा सुनाई हुई है। आसाराम बापू पर नाबालिक से रेप का आरोप लगाया गया था। जिस पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अदालत ने आसाराम बापू के साथ बाकी दो आरोपियों को दोषी ठहराया और सजा दे दी।
2. संत रामपाल 

संत रामपाल इस समय जेल में अपनी सजा काट रहा है। उस पर भी कई सारे आरोप लगे हुए हैं। सतलोक आश्रम संत रामपाल ने ही बनाया था। जमीन हथियाने, लोगों को बंदी बनाने, हत्या, अंहिसा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने इन सभी का आरोप संत रामपाल पर लगा था। रामपाल के अनुयायियों और आर्यसमाजियों के बीच में साल 2013 में झड़प का मामला सामने आया था। 
 
3. राम रहीम

राम रहीम तो आपको याद ही होगा। उस पर साध्वियों का यौन शोषण का आरोप साल 2002 में लगा था। इतना ही नहीं स्‍थानीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपति जिसने यौन शोषण की खबर छापी थी उसकी हत्या का आरोप भी राम रहीम पर लगा। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त 2017 को डेरा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराया और 20 साल की सजा दी। 
4. निर्मल बाबा

निर्मल बाबा का असली नाम निर्मलजीत सिंह नरूला है। अप्रैल 2012 में धांधली और धोखेबाज के सिलसिले में केस दर्ज किया गया था। निर्मल बाबा पर केस उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। 
5. राधे मां

राधे मां जिन्हें रातों रात प्रसिद्ध मिल गई थी। उनके भी जीवन में विवादों का रिश्ता नया नहीं है। टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 4 की कंस्टेंट डॉली ने राधे मां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 
Advertisement
Next Article