टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

काला धागा शरीर में बांधने के हैं ये चमत्कारी फायदे, साथ में बरतें ये सावधानियां

ज्तोतिष विज्ञान में काला धागा बांधने के कई खास उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्‍त्र में बताया गया है कि काला धागा बांधने से जीवन में कई सारे चमत्काराा फायदे होते हैं।

02:31 PM Mar 19, 2020 IST | Desk Team

ज्तोतिष विज्ञान में काला धागा बांधने के कई खास उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्‍त्र में बताया गया है कि काला धागा बांधने से जीवन में कई सारे चमत्काराा फायदे होते हैं।

ज्तोतिष विज्ञान में काला धागा बांधने के कई खास उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्‍त्र में बताया गया है कि काला धागा बांधने से जीवन में कई सारे चमत्काराा फायदे होते हैं। मान्यता है कि वातावरण में जो व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा है उसको दूर करने की शक्ति काले धागे में है। 
इतना ही नहीं शरीर में काला धागा कई दूसरे फायदों के लिए भी बांधा जाता है। लेकिन कुछ सावधानियां शरीर में काले धागे को पहनने से पहले बरतनी बेहद जरूरी होती हैं। चलिए उन्हें सावधानियों के बारे में आपको बताते हैं। 
ये हैं काला धागा शरीर में बांधने के फायदे

व्यक्ति को बुरी नजह से बचाने की काले धागे में एक असीम शक्ति होती है। काली शक्तियों से काला धागा व्यक्ति को बचाता है। हालांकि काले धागे से शनि ग्रह का संबंध भी है। काले का रंग का शनि कारक होता है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में काला धागा पहनने से शनि ग्रह मजबूत हो जाता है। साथ ही शनिदोष से उसे मुक्ति मिल जाती है। 
इस दिन काला धागा आर्थिक लाभ के लिए बांधे

काला धागा शरीर में मंगलवार के दिन बांधना बहुत सहायक होता है। खासतौर पर काला धागा दाहिने पैर में इस दिन बांधना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि आर्थिक जीवन में व्यक्ति के इसके प्रभाव से सुख आता है और धन-समृद्धि भी घर में प्रवेश करती है। 
काला धागा होता है सेहत के लिए कारगर

काला धागा बांधना सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा होता है। जिन लोगों के पेट में दर्द रहता है वह काला धागा अपने पैरों के अंगूठे में बांधते हैं तो इस समस्या से उन्हें राहत मिलती है। मान्यता है कि पैर की चोटें पैर में काला धागा बांधने से सही होती हैं। काला धागा उन लोगों को पहनना चाहिए जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसे पहनने से उनकी क्षमता बढ़ती है। 
काला धागा घर को बुरी नजर से बचाने के लिए बांधें

काला धागा बेहत फायदेमंद है घर को बुरी नजर से बचाने के लिए। नींबू-मिर्ची काले धागे में बांधकर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से बुरी नजर दूर जाती है। ज्यादातर लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर या व्यापारिक अनुष्ठानों पर काले धागे को लगाते हैं। 
ये जरूरी सावधानियां काला धागा पहनने से पहले बरतें

काला धागा धारण करने से पहले अभिमंत्रित करना जरूरी होता है। 
किसी योग्य ज्योतिष की सलाह आप काले धागे को अभिमंत्रित करने के लिए ले सकते हैं। 
जो व्यक्ति काला धागा पहनते हैं रुद्र गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ उन्हें जाप करना चाहिए।
ध्यान रहे किसी अन्य रंग का धागा शरीर के उस हिस्से में ना बांधें जहां पर काला धागा बांधा है। 
काला धागा शरीर पर शनिवार के दिन बांधना शुभ होता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article