
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने बीते तीन दिनों से हंगमा मचाया हुआ है साथ ही कानून के विरोध में दिल्ली कूच रहे हैं। इस दौरान हरियाणा और पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर भारी तदाद में पुलिस बल को बुलाया गया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सर्दी के मौसम में खूब पानी की बौछार करवाई गई,सड़के खोद दी गई,रास्तों पर पत्थर और बैरिकेट्स का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद से पुलिस के इस तरह का रवैये देख खूब आलोचना भी हो रही है।

खैर,ऐसे में अब फिल्म जगत से जुड़े सेलेब्स भी किसानों के समर्थन में उतर गए हैं और उन्होंने किसानों पर हो रहे बल प्रयोग पर अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया की जनता किसान प्रदर्शन पर अपनी राय रख रहे हैं और अब इनमें बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल हो गया है।

ऐसे में मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसानों जमकर फेंके जा रहे पानी की फोटोज साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा बाबा भली करे।
वहीं तापसी पन्नू ने ट्विटर पर किसानों को दिल्ली में शामिल होने की इजाजत मिलने की न्यूज को शेयर किया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने स्टेडियमों को किसानों के लिए जेल में बदलने से इंकार कर दिया है। इस फैसले पर अभिनेत्री ने अपनी राय रखी और लिखा- चलो अब बिना वक्त गंवाए खाना बॉयकॉट करते हैं, कमॉन ट्विटर आप कर सकते हैं।

इन दो स्टार्स के अलावा क्रोरोना काल में लोगों की मदद की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सोनू सूद ने भी ट्वीट करके लिखा है- किसान मेरा भगवान।

स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसपर रिएक्ट किया है। इस वीडियो में पुलिस किसानों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें कर रही है। स्वरा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार पर उंगली उठाते हुए लिखा- 'शर्मनाक! @mlkhattar सरकार पर लानत। सोनीपत में 14 डिग्री टेंपरेचर है!!! क्रूर अमानवीय लोग।

वहीं उर्मिला मातोंडकर ने पहले लिखा था- अन्नदाता सुखी भव:।

कनैडियन एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हरभजन मान ने भी किसान प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया है।
Kehrra Bann Maaru Yaaro, Vagdeyan Daraavan Nu !!
— Harbhajan Mann (@harbhajanmann) November 26, 2020
Shaala! Sachaayi Di Jitt Hove!!
Shaala! Roti Di Jitt Hove 🙏🏻#kisanmazdurektazindabaad#standingwithfarmers#kisanandolandelhi pic.twitter.com/yiZbCiM4yd