For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुनिया के ये देश भरते हैं सबसे अधिक Income Tax

02:25 AM Nov 28, 2024 IST | Aastha Paswan
दुनिया के ये देश भरते हैं सबसे अधिक income tax

Income Tax: आमतौर पर ऐसे देशों की टैक्स सिस्टम प्रोग्रेसिव मानी जाती हैं। जहां ज्यादा कमाने वाले लोगों से ज्यादा इनकम टैक्स लिया जाता है। आइए जानते हैं कि किन देशों में इनकम टैक्स की दरें सबसे ज्यादा हैं।

अधिक Income Tax

भारत में आयकर की दरों को बहुत से लोग बहुत ज्‍यादा मानते हैं. कुछ लोग तो भारतीय टैक्‍स सिस्‍टम को ‘टैक्‍स टैरेरिज्‍म’ तक की संज्ञा देते हैं। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे ज्‍यादा व्‍यक्तिगत आयकर वसूलने वाले टॉप टेन देशों की सूची में भारत का नाम नहीं है। आज हम आपको उन दस देशों के बारे में बताएंगे, जो दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलते हैं।

फिनलैंड

दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देशवर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में फिनलैंड सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलता है। यहां व्यक्तिगत आयकर की अधिकतम दर 57.3% है. यहां नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए उच्‍चतम कर वसूला जाता है।

जापान

दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देश फिनलैंड के बाद जापान का नंबर आता है। जापान में आयकर की शीर्ष दर 55.95% है। यहां प्रगतिशील कर प्रणाली लागू है, जिसमें उच्च आय वाले व्यक्तियों को अधिक कर देना होता है।

डेनमार्क

दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देश दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देशों में डेनमार्क तीसरे स्‍थान पर है। डेनमार्क में आयकर की उच्‍चतम दर 55.9% है. यहां भी प्रगतिशील कर प्रणाली है, जिसमें अधिक आय पर अधिक प्रतिशत कर लगाया जाता है।

ऑस्ट्रिया

दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देश ऑस्ट्रिया भी अपने नागरिकों से बहुत ज्‍यादा आयकर वसूलता है। यहां व्यक्तिगत आयकर दर 55% तक है। इस कर से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसी सार्वजनिक सेवाओं के लिए धन जुटाया जाता है।

स्वीडन

दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देश दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देशों की सूची में स्वीडन पांचवें पायदान पर है। यहां व्यक्तिगत आयकर दर 52.3% तक जाती है। दुनिया में सबसे ज्‍यादा आयकर वसूलने वाले देशदक्षिण कैरिबियन सागर में स्थित अरूबा एक छोटा सा देश है। यह द्वीप देश अपनी सुंदरता और सुरक्षित पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. इसकी आयकर दर 52% है।

d

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×