टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आईपीएल के ये 5 खिलाड़ी भारत की नंबर 4 की परेशानी विश्वकप में हल करेंगे

NULL

03:58 PM May 05, 2018 IST | Desk Team

NULL

आईपीएल लीग ने देश में सभी लोगों को आकर्षित किया हुआ है। प्रशंसकों के द्वारा भी क्रिकेट का पूरी तरह से मनोरंजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ भारतीय खिलाडिय़ों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल हमेशा ही भारतीय खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्टï्रीय पक्ष जगह बनाने के लिए अपना नाम आगे रखने का मौका मिल रहा है। भारतीय चयनकर्ता भी मध्य क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन का निरीक्षण करेंगे। 

Advertisement
भारतीय टीम ने बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण नंबर 4 की स्थिति पर श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक समेत कई खिलाड़ियों को इस नंबर पर मौका दिया है। हालांकि आईपीएल में टी 20 प्रदर्शन ओडीआई टीम में चयन के लिए काफी नहीं हो सकता है। 2019 विश्वकप के लिए एक साल से थोड़ा अधिक समय रहा है। चयनकर्ता आईपीएल में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
नितीश राणा:नितीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में 3.4 करोड़ रुपये की भारी राशि पर खरीदा था। जो इनकी मूल कीमत से 17 गुणा अधिक थी। नितीश राणा ने अपनी फ्रैंचाइज़ी को बिल्कुल भी निराश नहीं किया है। दिल्ली के बल्लेबाज ने इस सीजन में केकेआर के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारिया खेली हैं। जिसमें 31.33 की औसत से आठ मैचों में 188 रन बनाए है और इस दौरान 135.25 की स्ट्राइक रेट रही है।

सूर्यकुमार यादव:सूर्यकुमार यादव आईपीएल में लगातार अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। केकेआर के लिए खेलते हुए, सूर्यकुमार यादव ने बहुत सारे मैचो को फिनिश किया है।

यह 2014 से टीम का एक अभिन्न हिस्सा थे। खराब 2017 सत्र के कारण यादव को केकेआर ने रिटेन नही किया। इनको मुंबई इंडियंस, इनकी घरेलू टीम ने खरीदा और यादव के लिए यह एक सुखद घर वापसी रही है।इन्होंने 35.37 की औसत से अब तक 283 रन बनाए हैं। इन्होने किसी भी सत्र में सबसे अधिक स्कोर किया है।

ऋषभ पंत:ऋषभ पंत को देश में सबसे आशाजनक प्रतिभाओं में से एक माना जाता है। इन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कुछ आश्चर्यजनक पारी खेली है। डैशिंग बाएं हाथ के बल्लेबाज को भारतीय टी -20 टीम में कुछ मौके दिए गए हैं, लेकिन वह अवसर हासिल करने में नाकाम रहे हैं।

हालांकि, इस बार इन्होने निराश नहीं किया क्योंकि यह इस सीज़न मे काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। 20 वर्षीय ने इस साल के आईपीएल में 180.28 की शानदार स्ट्राइक रेट और 41.66 की औसत से 375 रन बनाए हैं।

अंबाती रायडू:आईपीएल 2018 की शुरुआत में, अधिकांश क्रिकेट पंडितों ने अंबाती रायुडू को चुनौती दी था। पिछले साल इनका खराब आईपीएल सीज़न था, जो 18.20 की औसत से केवल 91 रन बनाए थे।

हालांकि, रायुडू ने इस साल अपनी बल्लेबाजी के साथ सभी को हैरान किया है। इन्होंने इस सीज़न में 370 रन बनाए हैं।सिर्फ इतना ही नही इनके पास अभी तक ऑरेंज कैप मौजूद है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article