Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया के इन दिग्गज अरबपतियों की 1st जॉब जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

पूरी दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो एक समय में बहुत गरीब हो करते थे और अब वह सबसे अमीरों लोगों की लिस्ट में आते हैं।

12:41 PM Jul 21, 2019 IST | Desk Team

पूरी दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो एक समय में बहुत गरीब हो करते थे और अब वह सबसे अमीरों लोगों की लिस्ट में आते हैं।

पूरी दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो एक समय में बहुत गरीब हो करते थे और अब वह सबसे अमीरों लोगों की लिस्ट में आते हैं। अपने कैरियर की शुरुआत में इन लोगों ने छोटा सा छोटा काम किया हुआ है लेकिन कभी भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी। 
Advertisement
शायद यही वजह है कि वह आज करोड़ों अरबों के मालिक हैं। दुनिया के कुछ ऐसे ही लोकप्रिय लोगों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत में छोटी नौकरी की थी। 

1. जेफ बेजोस

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस के बारे में आप शायद नहीं जानते हैं कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत में मैकडोनाल्ड में काम किया था। मैकडोनाल्ड में बचपन से ही जेफ बेजोस काम करना शुरु हो गए थे। उन्होंने यहां काफी समय तक काम किया था। 

2. माइकल एस. डेल

माइकल एस. डेल जो सबसे बड़ी कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी डेल के संस्थापक हैं। उन्होंने भी एक चाइनीज होटल में काम करके अपने कैरियर की शुरुआत की थी। जब डेल ने चाइनीज होटल में काम किया था उस समय उनकी उम्र सिर्फ 12 साल की ही थी। 

3. इवान स्पीगल

इवान स्पीगल स्नैप चैट के संस्थापक हैं और उन्होंंने रेड बुल में एक इंटर्न के तौर पर काम करके अपने कैरियर की शुरुआत की थी। खबरों की मानें तो इस समय 540 करोड़ यूएस डॉलर के मालिक इवान स्पीगल बन चुके हैं।

4. एलन मस्क

एलन मस्को टेस्ला के संस्थापक हैं। जब वह  12 साल के तो उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत वीडियो गेम्स के कोड बेचकर की थी। उस समय Blastard  के नाम से वीडियो गेम को जाना जाता था। 

5. जैक डोर्सी

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी  ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने कैरियर की पहली नौकरी उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में एक कंपनी का सर्वर हैक करा था। 
Advertisement
Next Article