Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अंडर-19 विश्वकप में इन भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया है अपना दम

NULL

08:06 PM Feb 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

आज भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 विश्वकप को अपने नाम कर लिया है। आईसीसी 2018 अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी पृथ्वी शॉ ने कि है और इस जीत के बाद वह अंडर-19 के छठे क्रिकेटर बन गए हैं। मोहम्मद कैफ (2000), रविकांत शुक्ला (2006), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद(2012) और ईशान किशन(2014) के बाद शॉ छठे कप्तान बन गए हैं।

Advertisement

शॉ ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत की कप्तानी की है। इन कप्तानों में मोहम्मद कैफ, विराट कोहली और उन्मुक्त चंद ने भारत को अंडर-19 का खिताब जिताया है।

ये हैं वो क्रिकेटर्स जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है

विराट कोहली

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2008 में अंडर-19 विश्व कप में भी भारत की कप्तानी की थी। विराट कोहली, मोहम्मद कैफ के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने भारत को विश्व कप में जीत दिलाई।

रोहित शर्मा

भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान एवं विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2006 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।

युवराज सिंह

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंडर-19 विश्व कप के अलावा 2007 के पहले टी-ट्वेंटी विश्व कप एवं 2011 के विश्व कप जीताने में अहम योगदान है। युवराज सिंह ने मोहम्मद कैफ की अगुवाई वाली अंडर-19 विश्व कप 2000 में पहली बार भारत को खिताब दिलाया था।

शिखर धवन

भारतीय ओपनर शिखर धवन भी अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा रह चुके हैं। धवन ने 2004 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मौजूदा भारतीय टीम के स्टार ओपनर के रूप में शिखर धवन ने आईसीसी चैम्पियनशिप 2013 एवं 2017 में मैन ऑफ द सीरीज रह चुके हैं।

रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने भी भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप 2008 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जब 2008 का अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था तो जडेजा भी टीम के सदस्य थे।

वीरेन्द्र सहवाग

भारत के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक वीरेन्द्र सहवाग ने भी अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सहवाग ने 1998 के अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधत्व किया था, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया।

सुरेश रैना

भारत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक सुरेश रैना ने भी शिखर धवन के साथ 2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। रैना विश्व कप के बाद साल 2005 में भारतीय टीम में शामिल हुए।

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ वो पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को पहली बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। कैफ ने अंडर-19 विश्व कप में दो बार 1998 एवं 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

हरभजन सिंह

टर्बनेटर के नाम से मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह ने भी भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप में प्रतिनिधित्व किया है। हरभजन ने 1998 के अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Advertisement
Next Article