Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के यह दिग्गज बल्लेबाज़ रहते थे पहले इन घरों में

NULL

12:48 PM Feb 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

आज हम आपको कुछ मशहूर भारतीय खिलाडिय़ों के नए और पुराने घर के बारे में बताएंगे। अक्सर हम अपने खिलाडिय़ों के खेलने की शैली और उनके रिकाड्र्स के बारे में बताते हैं लेकिन आज हम आपको आपके पसंदीदा खिलाडिय़ों के घरों के बारे में बतएंगे।

Advertisement

जब यह क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं आए थे तो तब इनकी हालात कैसी थी और जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शामिल हुए तो फिर कैसी हालात हो गई इसके बार में आज हम आपको बताएंगे। चलिए जानते हैं उन खिलाडिय़ों के बारे में जिन्होंने अपने परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची के एक हिन्दू राजपूत घराने में हुआ था। धोनी के पिता श्री पान सिंह रांची की मेकॉन कंपनी में जुनियर मैनेजर के तौर पर काम करते थे। धोनी का पैतृक घर अल्मोड़ा में है।

धोनी ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर और बैट्समैन ऐडम गिलक्रिस्ट के बहुत बड़े फैन हैं। आप सब जानते ही हैं कि धोनी ने साल 2001 से 2003 तक खडग़पुर स्टेशन पर टी टी केतौर पर काम किया हुआ है।

जब धोनी टी टी की नौकरी कर रहे थे तब वह रेलवे के स्टाफ क्वाटर में रहते थे। इसकी फोटो आप देख सकते हैं। उसके बाद से तो धोनी की किस्मत बदल गई और उन्होंने भारतीय टीम का हिस्सा बन गए।

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। विराट कोहली के पिता श्री प्रेम कोहली एक आपराधिक वकील थे और उनकी माता गृहिणी है। विराट को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और जब वह महज 3 साल के थे तब से ही वह बल्ला पकड़ कर घूमते थे।

विराट कोहली के पिता की 18 दिसंबर 2006 में मृत्यु हो गई थी। उस समय विराट कोहली की फैमिली किराए के घर में रहती थी। विराट ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि वो उस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहे थे।

विराट के लिए उनके पिता सबसे बड़ा सपोर्ट थे। उस समय विराट इंडिया की अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। फिर धीरे-धीरे वक्त बदला और अपनी कठिन परिश्रम की बदौलत आज विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article