टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

डायबिटीज को खीरा, मेथी से लेकर नींबू तक ये सुपरफूड्स करते हैं कंट्रोल

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज काफी कम उम्र के लोगों को होने लग गई है। मुधमेह की बीमारी अगर एक बार किसी को हो जाए तो वह आजीवन रहती है। शरीर में कई दूसरी बीमारियां

05:40 PM Mar 21, 2020 IST | Desk Team

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज काफी कम उम्र के लोगों को होने लग गई है। मुधमेह की बीमारी अगर एक बार किसी को हो जाए तो वह आजीवन रहती है। शरीर में कई दूसरी बीमारियां

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज काफी कम उम्र के लोगों को होने लग गई है। मुधमेह की बीमारी अगर एक बार किसी को हो जाए तो वह आजीवन रहती है। शरीर में कई दूसरी बीमारियां डायबिटीज की वजह से हो जाती हैं। इस बीमारी पर आसान से काबू एक्सरसाइज और खानपान का खास ख्याल रख कर हो सकती है। 
कई ऐसी घरेलू चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज में लेने से इसे अनकंट्रोल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि यह चीजें को रोजाना लेना है तभी इसमें राहत आपको मिलेगी। शरीर में शुगर के लेवल को मेंटेन करने में यह सारी चीजें बहुत काम करती हैं। इंसुलिन के स्तर को यह शरीर में बढ़ाती हैं और अपने आप शुगर को मेंटेन करने लगती हैं। हर जगह यह चीजें आसानी से आपको मिल सकती हैं। 
अपने आहर में इन नेचुरल चीजों को शामिल करके शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। 
नींबू

जिन लोगों को डायबिटीज होती है उन्हें प्यास बार-बार लगती है और ऐसे में खाली पानी से प्यास बुझती नहीं है। पानी में अगर आप नींबू मिलाकर पीएंगे तो आपकी प्यास शांत रहेगी और बार-बार संक्रमण होने पर भी रोक लग जाएगी। इंसुलिन पर अप्रत्यक्ष रूप से नींबू काम करता है दरअसल उसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। 
खीरा

प्यास की तरह ही डायबिटीज में भूख जल्दी और तेज लगती है। ऐसे में खाना बार-बार नहीं खाया जाता है। खीरा इस समय में खाना बहुत अच्छा होता है। रफेज और पानी की मात्रा खीरे में बहुत होती है तो भूख को नियंत्रण में रखता है। 
गाजर-पालक का रस

आंखों की रोशनी पर डायबिटीज में बहुत फर्क आता है। गाजर और पालक का इस्तेमाल इसलिए खाने में करना चाहिए। आंखों की कमजोरी को गाजर-पालक का रस दूर करता है। 
शलजम

शुगर को कंट्रोल करने की अदुभुत क्षमता शलजम में होती है। तरोई, लौकी,परवल, पालक, कच्चे पपीते की सब्जी खाने से शुगर का लेवल शरीर में कंट्रोल रहता है। फाइबर और विटामिन इन सारी सब्जियों में ज्यादा मात्रा में होता है। पेट भी लंबे समय तक इसे खाने से भरा हुआ रहता है। 
जामुन

आयुर्वेदिक औषधि जामुन है जो डायबिटीज की दवा के रूप में जाना जाता है। डायबिटीज में जामुन के साथ उसके बीज का पाउडर रोजाना खाने से कंट्रोल में रहती है। जामुन के बीच का पाउडर दो चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। स्टार्च को शर्करा में बदलने में जामुन के बीच सहायक होते हैं। 
करेला

डायबिटीज की दवा के रूप में भी करेला को जाना जाता है। शुगर को कंट्रोल करने के इसमें गुण होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना इसका रस पीने से राहत मिलती है। खाली पेट एक कप रोजाना करेला का रस पीना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article