Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

भारत की इन नौ दिग्गज महिला नेता का राजनीति में है बड़ा नाम

01:47 PM Apr 09, 2024 IST | Pratibha

Top 9 Powerful Female Politicians : नवरात्रि में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां दुर्गा के नौ स्वरूप के अलग अलग गुणों को दर्शाते हैं। महिलाओं में भी नवदुर्गा का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। कभी वह जगत जननी पार्वती तो कभी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप में होती है। कभी आदिशक्ति मां दुर्गा तो कभी धन की देवी मां लक्ष्मी स्वरूपा बन जाती है। हालांकि बात करें कि भारत की (Top 9 Powerful Female Politicians) महिलाएं तो घर परिवार, बच्चे संभालने के साथ ही दफ्तर और अपने कामकाज को भी बखूबी संभालती हैं। देश के रक्षा विभाग से लेकर, उद्योग और राजनीति तक में  इन दिग्गज महिला नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐसी ही नौ महिलाओं के बारे में जानिए जो राजनीति में अहम योगदान दे रही हैं।

Advertisement
Top 9 Powerful Female Politicians

सोनिया गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज भी सबसे बड़ी भूमिका में हैं। सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान उस समय संभाली जब 90 के दशक में यह लगभग खत्म होने की कगार पर थी।

Top 9 Powerful Female Politicians

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी नेताओं में सबसे दमदार महिला नेता है। 2011 से वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद पर हैं। तृणमूल कांग्रेस की (Top 9 Powerful Female Politicians) प्रमुख ममता बनर्जी लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नियुक्त हुईं।

Top 9 Powerful Female Politicians

निर्मला सीतारमण

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2006 से भारतीय जनता (Top 9 Powerful Female Politicians) पार्टी से जुड़ी हैं और पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहीं। इसके पहले वह देश की रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं

Top 9 Powerful Female Politicians

आतिशी सिंह

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह आम आदमी पार्टी की टाॅप नेताओं में शामिल हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीय लोगों में शामिल हैं। भ्रष्टाचार आंदोलन (Top 9 Powerful Female Politicians) के दौरान 2012 में आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद आतिशी सिंह राजनीति में आईं। इसके पहले दिल्ली सरकार में आतिशी शिक्षा सलाहकार भी रह चुकी हैं।

Top 9 Powerful Female Politicians

मायावती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा दल बहुजन समाज पार्टी है। मायावती केवल (Top 9 Powerful Female Politicians) पार्टी की अध्यक्ष ही नहीं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

Top 9 Powerful Female Politicians

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी अभिनय की दुनिया से आईं बीजेपी की फायरब्रांड (Top 9 Powerful Female Politicians) नेता और केंद्रीय मंत्री हैं। वह कांग्रेस के गण अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव में हरा चुकी हैं। साल 2002 में स्मृति ईरानी ने भाजपा ज्वाइन की थी।

Top 9 Powerful Female Politicians

प्रियंका गांधी

इंदिरा गांधी की छवि माने जानें वाली प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में अहम भूमिका में हैं। वर्तमान में पार्टी की जनरल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत प्रियंका गांधी (Top 9 Powerful Female Politicians) ने सीधे तौर पर कोई चुनाव नहीं लड़ा बावजूद इसके वर्तमान भारतीय राजनीति में उनकी चर्चा बनी रहती है।

Top 9 Powerful Female Politicians

सुप्रिया सुले

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले महाराष्ट्र राजनीति में एक दिग्गज सांसद बनकर उभरीं। सुले बारामती क्षेत्र से सांसद है और दिग्गज राजनेता व एनसीपी प्रमुख शरद (Top 9 Powerful Female Politicians) पवार की बेटी हैं। सुप्रिया सुले ने साल 2006 में राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

Top 9 Powerful Female Politicians

महबूबा मुफ्ती

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पहली महिला थीं, जिन्हें राज्य में यह पद मिला। वह जम्मू कश्मीर पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष हैं। पिता मुफ्ती मोहम्मद (Top 9 Powerful Female Politicians) सैयद के बाद महबूबा मुफ्ती को पार्टी के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था, तब से वह सक्रिय राजनीति में हैं।

Top 9 Powerful Female Politicians

वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। सिंधिया (Top 9 Powerful Female Politicians) राजघराने की सदस्य वसुंधरा 1984 में राजनीति में आईं। साल 2003 में बीजेपी की जीत के बाद उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री पद मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article