Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रात में दिल्ली घुमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, दिखता है राजघानी का अलग नजारा

02:21 PM Oct 01, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

आप दिल्ली घूमने आ रहे है या दिल्ली में ही रहते है, तो आपका भी कभी न कभी रात में दिल्ली घूमने का मन जरूर किया होगा। आज हम आपको दिल वालों के दिल्ली के उन जगहों के बारे में बताने वाले है, जो आप रात की चांदनी में आसानी से घुम सकते है। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको राजधानी का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगी, तो चलिए बिना किसी देरी के शुरूआत करते है।

इंडिया गेट

Advertisement

आप रात में किसी जगह पर घूमने का प्लान दिल्ली के अंदर कर रहे है, तो आपके लिए इंडिया गेट सबसे अच्छा प्लेस हो सकता है। आप रात में या शाम में भी इस जगह पर जाते है, तो आपको दिल्ली का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ भी जा सकते है।

कनॉट प्लेस


अगर आपको दिल्ली में कहीं रात में कहीं घूमने और पार्टी करने का मन है, तो दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस भी घुम सकते है। यहां पर कई डिस्को और पब हैं, जो आजकल के युवा के लिए काफी पसंद की जगह बनते है। अगर आपको दिल्ली घूमना है, तो आप कनॉट प्लेस दिन में भी

जामा मस्जिद


अगर आप फूड लवर है, तो आपके लिए लाल किला के पास जामा मस्जिद बड़ी आसानी से जा सकते है। यहां आपको कई प्रकार के खाने रात भर मिलता रहता है। जामा मस्जिद के मुगल खाने आपके दिल को बड़ी आसानी से जीत सकते है।

बंगला साहिब

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास का बंगला साहिब गुरुद्वारा पूरे रात दिन खुला रहता है। तो आप रात के समय दिल्ली में किसी गुरूद्वारे में घुमना चाहते है, तो यहां जरूर जाएं। दिल्ली में आप वैसे तो कभी भी घुम सकते है, लेकिन रात में दिल्ली में घूमने का अपना ही मजा है। वैसे आप अपने लिस्ट में सबसे पहले किस जगह को रखने वाले हो? हमें जरूर बताएं।

Advertisement
Next Article