Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मलाइका अरोड़ा जैसी दमकती त्वचा पाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से आये दिन फैंस को घायल करने में कामयाब हो जाती है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों लोग कायल हैं।

05:02 PM May 05, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से आये दिन फैंस को घायल करने में कामयाब हो जाती है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों लोग कायल हैं।

बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से आये दिन फैंस को घायल करने में कामयाब हो जाती है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों लोग कायल हैं।  वैसे किसी ने सच ही कहा है कि उम्र एक नंबर है और मलाइका इस बात का एक काफी अच्छा उदाहरण है। 48 वर्षीय अभिनेत्री अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से सभी के होश उड़ा देती है। आज भी मलाइका स्टाइल के मामले में कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती दिख जाती हैं। वहीं, महिलाएं मलाइका की जवां स्किन का राज जानने के लिए उत्सुक रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, आखिर मलाइका ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या-क्या करती है?
Advertisement
गर्म नींबू पानी:- मलाइका खुद को हर तरह से फिट रखने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीती हैं। यह स्किन को डिटॉक्स करने के साथ वेट लॉस में भी हेल्प करता है।
योगा:-  एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।  मलाइका रोजाना योगा करती हैं, जिससे उनको खुद को फिट रहने के साथ-साथ त्वचा को जवां रखने में भी मदद मिलती है।
एलोवेरा जेल:- मलाइका भी उनमें से हैं जो खूबसूरत त्वचा पाने के लिए एलोवेरा जेल यूज करती हैं। एलोवेरा जेल का चेहरे पर यूज करने से एक अलग ही ग्लो नजर आता है। मलाइका जैसी खूबसूरत, स्वस्थ और जवां त्वचा पाने के लिए आप भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस मास्क:- अपनी स्किन को जवां बनाये रखने के लिए मलाइका रसोई में रखी तीन चीजों से बनाकर फेस मास्क का भी इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस ये फेसपैक दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू के रस से मिलाकर बनाती हैं। इस फेस पैक को आप हफ्ते दो बार लगा सकती हैं।
सनस्क्रीन:- घर से बाहर जाने से पहले मलाइका हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। दरअसल, सनस्क्रीन स्किन को धूप की तेज किरणों के कारण होने वाली टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
Advertisement
Next Article