टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राशि अनुसार मकर संक्रांति के इस शुभ मुहूर्त में करें इन वस्तुओं का दान

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। कहा जाता है इस खास दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य के काम कर लेने से जल्दी ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

09:31 AM Jan 14, 2020 IST | Desk Team

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। कहा जाता है इस खास दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य के काम कर लेने से जल्दी ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। कहा जाता है इस खास दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य के काम कर लेने से जल्दी ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर दान पुण्य का काम राशि के हिसाब से किया जाए तो जातकों के लिए ऐसा करना विशेष रूप से फालदायी होता है। क्योंकि मकर संक्रांति के दिन दान धर्म का कार्य खास मुहूर्त में किया जाता है। 
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त… 
पुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 से 12:30:00 तक 
अवधि: 5 घंटे 14 मिनट
महापुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 से 09:15:14 तक
अवधि: 2 घंटे 0 मिनट
संक्रांति पल: 01:53:48
क्या महत्व है इस दिन पुण्य काल का 
मकर संक्रांति के खास मौके पर पुण्यकाल स्नान,दान,मंत्र,जप एंव अन्य धार्मिक कामों का विशेष महत्व माना गया है। वैसे इसे शुभ मुहूर्त भी कहा जाता है। इसमें भी महापुण्यकाल का समय थोड़ा सा होता है। क्योंकि महापुण्यकाल की कुल अवधि करीब 2 घंटे तक ही रहेगी। जबकि पुण्य काल की अवधि पांच घंटे तक रहने वाली है।
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान-पुण्य
1.मेष राशि के लोगों को इस दिन गुड़ एंव लाल मसूर का दान करना चाहिए।
2.वृषभ राशि के लोग इस दिन स्वेत वस्त्र और इसी रंग की मिठाई का दान करें।
3.मिथुन राशि के लोग हरे रंग का कंबल दान करें।
4.कर्क राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन साबुत उड़द का दान करें।
5.सिंह राशि के लोगों के लिए इस दिन लाल मसूर और ऊनी वस्त्र दान करना शुभ होगा।
6.कन्या राशि के लोग साबूत मूंग की दाल और कंबल दान करें।
7.तुला राशि के लोग इस दिन स्वेत वस्त्र और इसी रंग की मिठाई दान कर सकते हैं।
8.वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति के  खास दिन सात प्रकार के अनाज का दान करें।
9.धनु राशि वाले लोग इस दिन चने की दाल और पीले रंग का कंबल दान करें।
10.मकर राशि के लोग इस दिन उड़द की दाल और काले रंग के कंबल दान करें।
11.कुंभ राशि वाले लोगों के लिए इस खास दिन पर काला कंबल और सरसों का तेल दान करना अच्छा होगा।
12.मीन राशि वाले लोग इस दिन चने की दाल और पीले रंग के कंबल दान करें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article