For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किड़नी की समस्याओं से बचाएंगी ये चीजें, डाइट में शमिल करने से मिलेगा फायदा

03:44 PM Nov 10, 2023 IST | Yogita Tyagi
किड़नी की समस्याओं से बचाएंगी ये चीजें  डाइट में शमिल करने से मिलेगा फायदा

यदि जीवन को शांति से जीना है तो इसके लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। शरीर के सभी अंगों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है शरीर के अंगों में किडनी का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है। किडनी का काम व्यक्ति के शरीर में खून को साफ करने के बाद पानी एवं क्षार का संतुलन बनाकर यूरिन को साफ करना होता है। इसलिए किडनी शरीर का बहुत जरुरी अंग माना जाता है। तो ज़रा सोचिए यदि हमारी किडनी को किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इससे स्वास्थ्य पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए किडनी को स्वस्थ एवं मज़बूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ ऐसे हेल्थी फूड्स का सेवन करना चाहिए जो आपकी किडनी को स्वस्थ बनाएं रखें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही हेल्थी फूड्स के बारे में।

ताज़ी हरी पत्तेदार सब्जियां

किडनी को साफ रखने के लिए ताजी हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। बथुआ,पालक,टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च ये सभी सब्जियां किडनी को साफ रखने में बहुत मददगार होती हैं। बथुआ,पालक जैसी सब्जियां किडनी से जहरीले पदार्थो को बाहर निकाल देती हैं। सब्जियों में विटामिन A पाया जाता है जिससे भी किडनी डिटॉक्स होती है।

ऑरेंज जूस पीना होगा फायदेमंद

ऑरेंज जूस में भारी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। विटामिन C किडनी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसलिए प्रतिदिन ऑरेंज जूस का सेवन करते हैं यह बहुत लाभकारी होता है।

तरबूज खाने से मिलेगा लाभ

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज का सेवन करना चाहिए। तरबूज के अंदर पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे किडनी को साफ करने में मदद मिल सकती है।

अनार जूस भी होता है फायदेमंद

किडनी को लम्बे समय तक स्वस्थ रखने के लिए अनार का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार को पोटैशियम का स्रोत माना जाता है जो किडनी से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए जाना जाता है। इसलिए अनार का जूस भी पीना चाहिए।

अधिक मात्रा में पानी

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी किडनी को स्वच्छ रखने के लिए भी जाना जाता है। पानी की कमी होने से किडनी ठीक से काम नहीं करती है इसलिए पानी की कमी शरीर में न होने दें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×