बिना पानी के जिंदा रह सकती है ये अनोखी मछलियां, खुद को बदल लेती है पत्थर में, वीडियो देख लोग हुए हैरान
आपने सुना होगा कि मछली पानी के बिना जिंदा नहीं रह सकती। इसी वजह से इसके बारे में एक कविता भी लिखी गई है, जिसमें कहा गया है कि, "मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है, हाथ लगाओ तो डर जाएगी, बाहर निकालो तो मर जाएगी"। तो इसमें कितनी सच्चाई है? आपने अनगिनत मछलियों को पानी के बिना तड़पते हुए देखा होगा। हालाँकि, आज हम जिस मछली के बारे में बात करेंगे वह बिना पानी के भी लंबे समय तक जीवित रह सकती है।
मिट्टी में सूखकर कठोर हो जाती है ये मछली
जी हां, यह मछली प्रकृति की अविश्वसनीय रचनाओं में से एक है। यह मछली बिना पानी के कई सालों तक जीवित रह सकती है, जबकि अधिकतर मछलियाँ पानी में न रहने पर ही मर जाती हैं। लंगफिश (Lungfish) और प्लेक्स (Plecos) नाम की मछलियों के बारें में हम बात कर रहें हैं। हाँ, ये दोनों मछली की प्रजातियाँ बाकी मछलियों से बहुत अलग हैं। वे दोनों बिना पानी पिए महीनों या सालों तक जिंदा रह सकती हैं। ये मिट्टी में सूखकर कठोर हो जाती हैं। लेकिन जैसे ही पानी की एक बूंद उन पर पड़ती है वे फिर से जीवित हो जाती हैं।
हाइबरनेशन मोड़ में चली जाती है फिश
सोशल मीडिया पर मछली से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसे देखने के बाद कई लोगों को इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया। वीडियो में सकरमाउथ कैटफ़िश को दिखाया गया है। ये एक नार्मल प्लेको फिश है। समय के साथ पानी के बिना रहने में अब ये एक्सपर्ट हो गई है। जब पानी की कम होती है, तो ये मछलियाँ हाइबरनेशन में चली जाती हैं। इसलिए वे पानी का उपयोग किए बिना खुद को सुखा लेते हैं। जब उन पर एक बार फिर पानी गिरना शुरू होता है तो वे जीवित हो जाते हैं। जैसा एक सूखा पत्थर नज़र आता है ये भी ठीक वैसी ही दिखती है।
चार साल तक बिना पानी जिंदा रहती है
जहां पानी की कमी है, वहां ये मछलियां पाई जा सकती हैं। जब तक चारों ओर पानी है, वे बाकी मछली की तरह ही तैरती हैं। लेकिन पानी की कमी के कारण ये खुद को मिट्टी की तरह सूखा लेती है। अफ़्रीकी लंगफिश के लिए पानी के बिना चार साल तक का जीवन मुमकिन है। सोशल मीडिया के इस वीडियो से कई लोग हैरान रह गए है। इस मछली को कई लोगों ने नकली माना था। हालाँकि, बहुत से लोगों ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और इन मछलियों के बारे में सच्चाई बताई।