टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अगर आप भी कम करना चाहते हैं अपना मोटापा तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 6 वेजिटेबल जूस

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। शरीर तो इसकी वजह से बेडौल दिखता है साथ ही कई सारी गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाए कि जीवन की गतिशीलता

12:24 PM Mar 04, 2020 IST | Desk Team

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। शरीर तो इसकी वजह से बेडौल दिखता है साथ ही कई सारी गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाए कि जीवन की गतिशीलता

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। शरीर तो इसकी वजह से बेडौल दिखता है साथ ही कई सारी गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाए कि जीवन की गतिशीलता को ही यह रोक देता है साथ ही बहुत बड़ी मशक्कतें करनी पड़ती हैं छोटे-छोटे काम करने के लिए। 
आज हम आपको लिए ऐसे वेजिटेबल जूस लेकर आए हैं जो आपकी इस परेशानी को दूर करने में कारगार साबित होते हैं। आपका शरीर फिट एंड फाइन इसे पीने के बाद हो जाएगा। लेकिन आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना होगा तभी इसका असर दिखाई देगा। चलिए जानते हैं इन जूस के बारे में-
बंधगोभी का जूस

फाइबर की मात्रा बंधगोभी में बहुत होती है। बंधगोभी के अंदर पानी मिलाकर इसे पीस लें। पीसने के बाद इसका जूस बन जाएगा और आप इसे पी लें। इसमें फाइबर होता है जो पेट को ज्यादा समय तक भरा हुआ रखता है। साथ ही वजन कम करने में फायदेमंद होता है। 
टमाटर का जूस

एक अध्ययन में पता चला है कि कमर की चर्बी को टमाटर का जूस कम करता है। टमाटर का जूस रोजाना पीने से पेट की चर्बी 20 से 30 साल की महिलाओं की लगातार दो महीने पीने से कम हो जाती है यह एक अध्ययन में पता चला है। 
बीटरूट जूस

विटामिन सी,फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन,कॉपर और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व बीटरूट के जूस में होते हैं। बीटरूट पीने से अगर आप लंबे समय तक व्यायाम करते हैं तो थकान कम होती है। यह जूस पीने से एनर्जी आपके अंदर पूरे दिन रहती है। 
करेले जूस

कई परेशानियों से निजात करेले का जूस दिलाता है। करेला डाइबीटिज और हाइपरटेनशन वालों के लिए अच्छा होता है। ऐसा आयुर्वेद में कहा गया है। केरला ब्लड शुगर के लेवल को भी कम करता है साथ ही शरीर में इंसुलिन की उत्पादन को बढ़ाता है। अतिरिित शुगर लेवल को शरीर के अंदर कंट्रोल करता है केरला साथ ही वजन भी कम करता है।
लौकी जूस

एक गिलास लौकी का जूस रोजाना सुबह पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। पेट भी इसको पीने के बाद भरा हुआ रहता है। शरीर में रक्त का संचालन भी लौकी का जूस पीने से अच्छा रहता है और स्किन ग्लो भी करती है। 
पालक जूस

थाइलैक्वॉड पालक में होता है। पालक का जूस पीने से भूख कम लगती है। साथ ही वजन कम करने में भी सहायक होता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article