Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घर की इन दिशाओं में दिया जलाने से होते हैं ये अद्भुत लाभ

वास्तुशास्‍त्र के अनुसार दीया घर में जलाना बहुत शुभ होता है। घर में दीया जलाने से सुख समृद्धि और शांत आती है। हिंदू परिवारों की परंपरा के अनुसार सुबह-शाम

11:30 AM Jul 07, 2019 IST | Desk Team

वास्तुशास्‍त्र के अनुसार दीया घर में जलाना बहुत शुभ होता है। घर में दीया जलाने से सुख समृद्धि और शांत आती है। हिंदू परिवारों की परंपरा के अनुसार सुबह-शाम

वास्तुशास्‍त्र के अनुसार दीया घर में जलाना बहुत शुभ होता है। घर में दीया जलाने से सुख समृद्धि और शांत आती है। हिंदू परिवारों की परंपरा के अनुसार सुबह-शाम वह अपने घर के मंदिर में दीया रोज जलाते हैं। 
Advertisement
लेकिन दीया जलाने के अलग-अलग दिशाओं के बारे में वास्तु में बताया गया है। अलग-अलग प्रकार की परेशानियां अलग-अलग दिशाओं में दीया जलाने से खत्म होती हैं। आज हम आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। 

दीया जलाएं दक्षिण-पूर्व में

कई लोगों को समाज में पूरा सम्मान नहीं मिल पाता है और ना ही पहचान मिल पाती है जिसकी वजह से वह अकेलापन महसूस करते हैं। इन लोगों को दक्षिण-पूर्व दिशा में हर शाम को दीया जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको समाज में सम्मान मिलेगा। 

दीया जलाना शुभ होता है कार्यस्‍थल पर 

दक्षिण-पूर्व दिशा में आप अपने कार्यस्‍थल ऑफिस या अपने प्रतिष्ठान में दीपक या मोमबत्ती जलाते हैं तो आपके जीवन में धन की कमी खत्म होती है और साथ ही सौभाग्य भी आता है। 

वास्तुदोष ऐसे करें दूर

आप हफ्ते में एक दिन जरूर अपने घर में शाम के समय कपूर जलाकर धुंआ जरूर करें। यह उपाए करने से आपके घर में वास्तुदोष दूर हो जाएगा और घर के अंदर से सारी निगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाएगी। 

यह उपाय है दीए का उत्तम

अगर आपके भी घर में अशांति और कलह का माहौल बना रहता है तो आप इसके लिए दीए का यह उपाए कर सकते हैं। एक कटोरी में पानी लें और उसमें नमक डाल लें। उसके बाद फिर एक मोमबत्ती को उसमें जला दें। ऐसा करें से आपके घर से लड़ाई और अशांति दूर भाग जाएगी। 

क्या आपको यह बातें पता हैं?

पूर्व दिशा की तरफ दीपक की लौ रखने से आयु बढ़ती है तो वहीं पश्चिम मं दीपक के लौ रखने से जीवन में दुख बढ़ते हैं। दीपक की लौ उत्तर दिशा की तरफ बहे तो धन का लाभ होता है। जबकि दीपक की लौ दक्षिण की तरफ बहे तो जन और धन दोनों की हानि होती है। 
Advertisement
Next Article