इन राशि वाले लोगों को चांदी का अधिक उपयोग करने से पहले जरूर रखना चाहिए इन बातों का विशेष ध्यान
चांदी ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से संबंध रखती है। चांदी धारण करने से जल तत्व और कफ धातु को नियंत्रित करती है।
12:02 PM Dec 18, 2019 IST | Desk Team
चांदी ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से संबंध रखती है। चांदी धारण करने से जल तत्व और कफ धातु को नियंत्रित करती है। वैसे चांदी पहनने से हमारा गुस्सा भी काफी कम होता है। शास्त्रों के मुताबिक इस का उद्भव भगवान शिव शंकर के नेत्रों से हुआ था। चांदी मध्य मूल्यवान होने की वजह से इसका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। चांदी एक चमकदार और सफेद धातु है जो हमारे जीवन में हर रोज इस्तेमाल होने वाली एक मुख्य धातु भी है।
Advertisement
धार्मिक दृष्टिï से भी चांदी को सबसे ज्यादा पवित्र और सात्विक धातु माना जाता है। इस वजह से आम आदमी के जीवन में चांदी की सबसे ज्यादा महत्ता मानी जाती है। तो आइए जान लेते हैं कैसे चांदी हम सभी का सोया हुआ भाग्य को चमका सकती है।
चांदी शरीर और ग्रहों पर डालती है असर
शुद्ध चांदी के प्रयोग से मन मजबूत होता है इसके साथ ही दिमाग भी तेज होता है। शुद्घ चांदी का प्रयोग पीडि़त चंद्रमा को बल प्रदान करता है और चंद्रमा शुभ प्रभाव देना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं चांदी के प्रयोग से शुक्र बलवान होता है। अगर शुद्घ मात्रा और चांदी का प्रयोग अच्छे से किया जाए तो विष को बाहर निकाला जा सकता है साथ ही हमारी त्वचा कांतिवान भी बन जाती है।
इस तरह की सावधानियां रखें चांदी का प्रयोग करते समय
बता दें कि चांदी जितनी ज्यादा शुद्ध होगी उतना ही अच्छा आपको उसका परिणाम मिल सकेगा। चांदी के साथ सोना मिश्रित करके विशेष दशाओं में ही पहन जा सकता है। ध्यान रखें चांदी के बर्तनों को हमेशा साफ करके रखें तभी उनका प्रयोग करें। जिन भी लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा है उन लोगों को चांदी के प्रयोग में हमेशा सावधानी बर्तनी चाहिए।
अगर बात राशि अनुसार की जाए तो कर्क,वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए चांदी पहनना हमेशा उत्तम रहता है। लेकिन मेष,सिंह और धनु राशि के लिए चांदी धारण करना अशुभ माना जाता है। बाकी अन्य राशियों के लिए भी चांदी के परिणाम सामान्य हैं।
किस्मत चमकाने वाले अचूक उपाय
-धन प्राप्ति
कनिष्ठा उंगली में शुद्घ चांदी का छल्ला पहनना अच्छा माना जाता है। इससे अशुभ चंद्रमा शुभ प्रभाव देना शुरू कर देता है और मन का संतुलन काफी ज्यादा अच्छा हो जाता है। इससे धन प्राप्ति भी होती है।
-बार-बार बीमार होना
शुद्ध चांदी का कड़ा चंद्रमा के मंत्रों से परिपूर्ण करके पहनने से वात पित्त और कफ आदि की पेरशानियां दूर होती है इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। यह हमें बार-बार बीमार पडऩे वाली दिक्कतों से बचाता है।
Advertisement