For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'सिर्फ अनाप-शनाप बोलते हैं', CM Nitish ने PM Modi के सामने विपक्ष को लताड़ा

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना

03:27 AM Jun 20, 2025 IST | IANS

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना

 सिर्फ अनाप शनाप बोलते हैं   cm nitish ने pm modi के सामने विपक्ष को लताड़ा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान में विपक्ष पर तीखा हमला किया, उन्हें अनाप-शनाप बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। नीतीश ने बिहार में विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला तब किया कुछ नहीं और अब सिर्फ अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्होंने इस दौरान एनडीए सरकार में विकास कार्यों की भी चर्चा की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। बिहार लगातार विकास कर रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान जिले के जसौली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। 2005 में बिहार में एनडीए की सरकार बनी है और तब से पूरे बिहार के लिए हमने सारा काम किया है। जब हमें मौका दिया गया तो हमने काम किया, लेकिन उसके पहले वालों ने कोई काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में राजद पर निशाना साधते हुए कहा, “आजकल लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं। ये बिना मतलब की बात है। उन लोगों से पूछना चाहिए कि हमारी सरकार से पहले बिहार का क्या हाल था। कुछ काम नहीं किया गया था। उस समय लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज इतनी बड़ी संख्या में लोग पीएम को सुनने के लिए आए हैं।”

उन्होंने कहा कि जब हम लोग सत्ता में आए तब महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किए गए। राज्य में बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। हर घर नल का जल, हर घर शौचालय भी दिया जा रहा है। पिछले दिनों जिलों के दौरे के बाद जरूरत की 430 योजनाओं को स्वीकृति दी गई। हर जगह काम शुरू हो गया है। सीवान, गोपालगंज और सारण की भी कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए काफी काम किया है। उन्होंने लोगों से इन कामों को याद रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड, कई एयरपोर्ट की स्थापना की घोषणा की गई। उन्होंने पीएम मोदी को जातीय जनगणना के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।

International Yoga Day 2025: दिल्ली में योग महाकुंभ का आयोजन, लोगों से की गई ये अपील

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×