Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चौकीदार की सख्ती से चोरों ने महागठबंधन बनाया है : सुशील मोदी

जिंदगी सुधारने में क्यों नहीं लगाये गए। अगर वे सच के साथ होते और हर सवाल का बिंदुवार जवाब दे पाते, तो बिहार की सत्ता से बाहर न होते।

09:24 PM Mar 25, 2019 IST | Desk Team

जिंदगी सुधारने में क्यों नहीं लगाये गए। अगर वे सच के साथ होते और हर सवाल का बिंदुवार जवाब दे पाते, तो बिहार की सत्ता से बाहर न होते।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के शासन में नियम-कानून को किनारे रख कर विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे जिन बड़े लोगों को बैंकों से हजारों करोड़ रुपये दिये गए थे, उन भगोड़ों को विदेशी धरती पर भी पकड़ा जा रहा है। बेनामी सम्पत्तियां जब्त की जा रही हैं। काली कमाई से बने बंगले ध्वस्त किये जा रहे हैं। चौकीदार की सख्ती से सहमे चोरों ने महागठबंधन बनाया है, लेकिन वे जनता के गुस्से से बच नहीं पाएंगे।

श्री मोदी ने कहा कि चुनाव के समय आंख में धूल झोंकने के लिए जो लोग सच के साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं, वे क्या जनता को बतायेंगे कि बिना कोई रोजगार किये 29 साल की उम्र में 54 बहुमूल्य सम्पत्तियों के मालिक कैसे बन गए,क्या वे बतायेंगे कि चारा घोटाला और अलकतरा घोटाला के पैसे से कौन-कौन सी सम्पत्तियां खरीदी गईं। राबड़ी देवी के आठ फ्लैट एक ही दिन खरीदने का सच क्या था,फ्लैट-जमीन के पैसे गरीबों-दलितों-किसानों की जिंदगी सुधारने में क्यों नहीं लगाये गए। अगर वे सच के साथ होते और हर सवाल का बिंदुवार जवाब दे पाते, तो बिहार की सत्ता से बाहर न होते।

Advertisement
Advertisement
Next Article