Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पश्चिम बंगाल में हालात आपातकाल से भी खराब : सुशील मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में योगी आदित्यनाथ

10:01 PM Feb 05, 2019 IST | Desk Team

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में योगी आदित्यनाथ

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देने तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा पर रोक लगाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की हालत आपातकाल से भी बदतर कर दी है।

श्री मोदी ने यहां कहा कि पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को नहीं उतरने देना तथा श्री शाह की सभा औरा भाजपा नेताओं पर रोक लगा कर सुश्री बनर्जी ने राज्य की हालत आपातकाल से भी बदतर कर दी है।

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के सबूतों एवं तथ्यों को अपने कब्जे में लेने तथा नष्ट करने के लिए बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तत्कालीन पशुपालन निदेशक रामराज राम, पशुपालन सचिव बेक जुलियस और वित आयुक्त फूलचंद सिंह को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। हालांकि बाद में सीबीआई की जांच में एसआईटी के सभी सदस्य दोषी पाए गए और उन्हें सजा भी मिली।

मुख्यमंत्री को राहुल गांधी पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता : काग्रेंस

भाजपा नेता ने कहा कि ठीक इसी तरह शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपियों को बचाने के लिए आरोपों से घिरे कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को एसआईटी का प्रमुख बना कर सुश्री बनर्जी ने भी सबूतों को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा है।

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में जो हाल बिहार में एसआईटी का श्री लालू यादव ने किया था वही सुश्री बनजी पश्चिम बंगाल के शारदा घोटाले में करने वाली है।

श्री मोदी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आज का फैसला सुश्री बनर्जी के लिए करारा झटका है, जिसमें न्यायालय ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त श्री कुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई की बार-बार नोटिस के बावजूद उपस्थित नहीं होने वाले श्री कुमार को अब यदि सुश्री बनर्जी में हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं। यदि सुश्री बनर्जी इसे अपनी जीत बता रही है तो ऐसी जीत उन्हें मुबारक हो।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल कोलकाता के पुलिस आयुक्त श्री कुमार को निलंबित कर देना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा के जो अन्य अधिकारी धरने पर बैठे, उनके खिलाफ भी केंद सरकार तत्काल कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जैसे लोग आए हैं जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंन कहा कि 29 साल की उम्र में तेजस्वी 53 बेनामी सम्पति के मालिक हैं। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) घोटाले में अभी जमानत पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरकर सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो रहे हैं।

श्री मोदी ने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘क्या किसी राज्य के अंदर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को जाने का अधिकार नहीं है तो फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्यों रोका गया। पश्चिम बंगाल में सुश्री बनर्जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार लोकसभा चुनाव में सुश्री बनर्जी को सबक सिखा देगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article