झारखंड में 10 दिनों के भीतर लव जिहाद का तीसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में पिछले 10 दिनों के भीतर लव जिहाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर भाजपा और हिन्दुत्ववादी संगठन सरकार पर हमलावर हैं। तीसरा मामला खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया है।
12:31 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team
झारखंड में पिछले 10 दिनों के भीतर लव जिहाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर भाजपा और हिन्दुत्ववादी संगठन सरकार पर हमलावर हैं। तीसरा मामला खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में फखरुद्दीन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता आदिवासी समुदाय से है। बताया गया है कि आरोपी लड़की को झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था।
Advertisement
वही, पीड़िता गर्भवती हो गई लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। संदेह होने पर घरवालों ने डॉक्टर से जांच कराई तो चार महीने का गर्भ होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया है। लड़की के अनुसार, मोबाइल चैटिंग के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। प्यार-मोहब्बत का वास्ता देकर लड़के ने यौन शोषण किया।
बीजेपी नेता ने लव जिहाद पर दिया बड़ा बयान
एसपी अमन कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले दुमका और लोहरदगा से भी दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। दुमका में आदिवासी लड़की के यौन शोषण के बाद उसकी हत्या के आरोप में अरमान अंसारी और लोहरदगा में यौन शोषित लड़की को कुएं में धकेलकर उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की घटना में रब्बानी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Advertisement
इस घटना को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का अभी अभी एक कारनामा खूंटी जि़ले से मिला। 15 साल की आदिवासी लड़की का फकरुददीन ने बलात्कार किया। लड़की गर्भवती हुई तो जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया। इस्लामीकरण की ओर बढ़ता हमारा राज्य।’